WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सामाजिक संस्था बंग बंधू 23 जनवरी को मनाएगी नेताजी की जन्म जयंती

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सामाजिक संस्था बंग बंधू आगामी 23 जनवरी को देश नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाएगी. इस विशेष अवसर पर जमशेदपुर के सभी बांग्ला भाषी संस्थान एक साथ आकर नेताजी की जयंती को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास करेंगे. उक्त जानकारी साकची बंगाल क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में संस्था की अध्यक्ष अपर्णा गुहा और महासचिव उत्तम गुहा ने बताई. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा भी प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को सुबह संस्था के चारों जोन- साकची, बिष्टुपुर, परसुडीह, सुंदरनगर, कदमा, सोनारी, बारीडीह, टेल्को बिरसानगर से महिलाएं, बच्चे और पुरुष एकत्र होकर साकची पहुंचेंगे. साकची आई हॉस्पिटल से एक विशाल झांकी निकाली जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Giridih : हर्षोल्लास के साथ मारवाड़ी युवा मंच ने मनाया 40वां स्थापना दिवस

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस झांकी में महिलाएं और बच्चे देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए साकची नेताजी सुभाष मैदान तक पहुंचेंगे. झांकी के दौरान देशभक्ति के माहौल को और भी प्रेरणादायक बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी. झांकी के मैदान पहुंचने के बाद सभी बांग्ला भाषी संस्थानों की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें महिलाओं और बच्चों द्वारा संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी. इस अवसर पर विभिन्न बांग्ला भाषी संस्थानों के अध्यक्ष नेताजी के विचार साझा करेंगे. नेताजी की देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता को प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हो समाज ने मुंबई में मनाया मागे पर्व सह उपरूम जुमुर

कार्यक्रम के दौरान बंग बंधू को पूर्व विधायक द्वारा एक एम्बुलेंस समर्पित की गई थी, जिसे मंच से उदघाटन की जाएगी, जो जरूरतमंदों की सेवा के लिए कार्य करेगी. इसके साथ ही संध्या समय 22 और 23 जनवरी को दीप प्रज्वलित कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. बंग बंधू का यह आयोजन जमशेदपुर के बांग्ला भाषी समाज के सामुदायिक एकता और देशभक्ति की भावना को सशक्त करेगा. इस आयोजन से आने वाली पीढ़ी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा मिलेगी. बंग बंधु संस्था ने समाज के लोगों से अपील किया कि सभी वर्ग के लोग देशनायक नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए 23 जनवरी को सुबह 11 बजे आई अस्पताल साकची के सामने पहुंचे और इस विशाल पद यात्रा में शामिल हों.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर