Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर वर्ल्ड फूनाकोशी सोटोकान कराटे ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन झारखंड के गिरिडीह स्थित नगर भवन में होगा. इस प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका अफगानिस्तान, पाकिस्तान और मलेशिया के कराटे खिलाड़ी भाग लेंगे. इसकी जानकारी वर्ल्ड फूनाकोशी सोटोकान कराटे के झारखंड चीफ सेंसई उज्जवल सिंह ने दी. गुरुवार को होटल गिरनार में महाराष्ट्र से अश्विनी हंसराज प्रतियोगिता का जायजा लेने गिरिडीह पहुंचे. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विजय सिंह, संरक्षक चुन्नू कांत एवं अमरजीत सिंह सलूजा ने पुष्प गुलदस्ता और माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने धूमधाम से थल सेना दिवस मनाया. इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड के महामंत्री सिद्धनाथ सिंह, अध्यक्ष विनय कुमार यादव, महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह एवं अन्य आर्मी से सेवानिर्वित सैनिक साथियों एवं प्रतिनिधिगण द्वारा केक कटिंग किया गया. सर्वप्रथम मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम के साथ-साथ सम्मान समारोह के बाद देशभक्ति गीतों पर सभी ने झूमकर सेना दिवस का जश्न मनाया. नन्हें बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर अद्भुत नृत्य प्रस्तुति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के हाथी बिंदा पंचायत अंतर्गत गांव वनगोड़ा के राशन दुकानदार अन्नपूर्णा महिला मंडल द्वारा बीते वर्ष के लगातार दो माह नवंबर, दिसंबर का अनाज सैकड़ों कार्डधारियों को फिंगरप्रिंट लेने के बाद अनाज उपलब्ध नहीं कराए जाने से सैकड़ों की संख्या में कार्ड धारियों ने नाराज होकर पोटका प्रखंड मुख्य कार्यालय पहुंचे एवं सभी कार्ड धारी मिलकर पोटका मुख्य कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अनाज देने की मांग की. इस दौरान स्थानीय सुमित्रा हेंब्रम, छोटन महतो एवं आनंद दास ने कहा कि लगातार दो माह तक अनाज का नहीं देना घोर लापरवाही है. कुछ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सरायकेला जिला के चौका थाना क्षेत्र के जबड़ी गांव के समीप बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल जय किशन चौधरी (28) का इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक के शव को गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं उनके मित्र पीआर गुप्ता ने बताया कि जय किशन चौधरी उनके साथ जाइडस के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करता था. वह चाईबसा से काम खत्म कर चौका होते हुए मानगो लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसे…
रंग-बिरंगी पतंगों से पटा आसमान, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी उड़ाया पतंग पतंग महोत्सव युवा पीढ़ी को गौरवशाली संस्कृति से जोड़ने का अवसर 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का हुआ श्रद्धापूर्वक वितरण फतेह लाइव, रिपोर्टर सूर्य मंदिर समिति द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पहली बार भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया. बुधवार को आयोजित इस महोत्सव में सिदगोड़ा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवक और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पतंग महोत्सव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास सपरिवार एवं संरक्षक चंद्रगुप्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार को नई दिल्ली 9 ए कोटला मार्ग पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ. इस ऐतिहासिक मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता राहुल गांधी, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. साथ ही जमशेदपुर निवासी युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ज्योतिष कुमार यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस राजेश सिन्हा और झारखंड युवा कांग्रेस महासचिव वेद प्रकाश तिवारी समेत अन्य नेताओं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार को शहीद कामरेड महेंद्र सिंह शहादत दिवस को लेकर न्यू पुलिस लाइन के बगल में कोलीमरांग में चुन्नू अंसारी, नासिर अंसारी, सुरेश तुरी, हबीब, मंजूर, सलीम, सलाउद्दीन, गुलजार, मंजूर, इमईमान, मासूम, लाटो, सिराज, अन्नू, दिलशाद, साकिर, जाकिर, बसीर, रंजन, तौफीक की उपस्थिति में हुई बैठक. इस मौके पर दर्जनों माले के केडर 16 जनवरी को शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस में भाग लेने के लिए मोटरसाइकिल से बगोदर के लिए निकलेंगे. वहीं असंगठित मजदूर संगठन के कन्हाई पाण्डेय, नवीन पांडे आदि की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में फैक्ट्री एरिया से बगोदर निकलेंगे, जबकि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर आदित्यपुर के समाजसेवी एवं अखिल भारतीय गौड़ महासंघ के संस्थापक सह पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अनंग प्रधान की पांचवीं पुण्य तिथि आदित्यपुर 2 स्थित एलआईजी पार्क में श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस मौके पर श्रद्धांजलि सह प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया. सभा को संबोधन करते हुए सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अनंग प्रधान द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों को याद कर समाज सेवा से जुड़ने के संकल्प को मजबूत किया. मौके पर उनके परिवार के सदस्य संजीव प्रधान एवं राजीव प्रधान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Giridih : गणतंत्र दिवस की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह, समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियां को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस का समारोह झंडा मैदान में आयोजन करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में परेड, झंडोतोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों संग विचार विमर्श कर गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव मनाने हेतु आवश्यक निदेश दिया. उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन करने हेतु निर्देशित किए. इसके साथ ही उन्होंने परेड की तैयारी, झांकियों की थीम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह, समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित बैठक आयोजित की गई. बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जुड़े सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, छात्रावासों का निर्माण, समग्र शिक्षा अभियान, पोषण वाटिका, भारत नेट, कौशल विकास, कृषि तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की योजनाओं सहित राज्य की योजनाओं को उन गांवों में उचित क्रियान्वयन किया जाए. बैठक के दौरान…
