Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : नगर भवन में आयोजित होगा साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

वर्ल्ड फूनाकोशी सोटोकान कराटे ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन झारखंड के गिरिडीह स्थित नगर भवन में होगा. इस प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका अफगानिस्तान, पाकिस्तान और मलेशिया के कराटे खिलाड़ी भाग लेंगे. इसकी जानकारी वर्ल्ड फूनाकोशी सोटोकान कराटे के झारखंड चीफ सेंसई उज्जवल सिंह ने दी. गुरुवार को होटल गिरनार में महाराष्ट्र से अश्विनी हंसराज प्रतियोगिता का जायजा लेने गिरिडीह पहुंचे. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विजय सिंह, संरक्षक चुन्नू कांत एवं अमरजीत सिंह सलूजा ने पुष्प गुलदस्ता और माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया. इसके साथ‌ ही महाराष्ट्र से आए हुए अतिथि अश्विनी हंसराज को भी सेंसई उज्जवल सिंह ने बुके देकर स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल सभी कोच खिलाड़ी ऑफिशियल का गिरिडीह के पावन धरती पर स्वागत और अभिनंदन है. इसकी तैयारी को लेकर कमेटी की ओर से सभी को अपनी जिम्मेदारी सोंप दी गयी है. इस मौके पर साउथ एशियन कराटे प्रतियोगिता में वर्ल्ड फूना कोशी स्टोककान कराटे के भारत के मुख्य हंसी हसन मोहम्मद स्माइल ने कमेटी के मेंबर और गिरिडीह वासियों को इतने अच्छे पल का निर्णय लेने के लिए दिल से धन्यवाद और बधाई दी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर