Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में गिरिडीह प्रेस क्लब की ओर से टावर चौक पर सांकेतिक धरना दिया गया. धरने  का नेतृत्व प्रेस क्लब के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिन्हा कर रहे थे. वहीं संचालन महासचिव अरविंद कुमार के द्वारा किया गया. इस दौरान पत्रकार अमरनाथ सिन्हा व अन्य पत्रकारों पर हुए हमले का विरोध जताते हुए टोल टैक्स संवेदक पर कार्रवाई की मांग की गई. बताया गया कि हाई कोर्ट के आदेश से टोल टैक्स वसूली पर रोक लगा दी गई थी. इसके बावजूद नगर निगम के टोल टैक्स प्वाइंट से टोल की वसूली…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर बिराजपुर के कारोबारी सुरेश मोदी के घर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को गिरिडीह पुलिस दबोचने में सफल रही. वहीं 55 हजार रुपए नगद के साथ दो बाइक और एक चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है. दो दिन में मिले सफलता के बाद मंगलवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार और एसडीपीओ धनंजय राम के साथ इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुरेश मोदी के घर दर्जन भर से अधिक अपराधियों ने 20 लाख की डकैती की थी. गिरफ्तार अपराधियों में तीनों अपराधी कतरास…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर क्रीड़ा भारती गिरिडीह जिला की एक बैठक संघ कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें जिला स्तरीय कब्बड्डी ट्रायल प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया. जिला अध्यक्ष राजेंद्र तरवे ने बताया कि आगामी 8 और 9 फरवरी को जमशेदपुर में क्रीड़ा भारती राज्य स्तरीय कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होना है जिसके निमित 18 जनवरी को यह कब्बड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसमें से चयनित बालक और बालिका टीम गिरिडीह जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे. जिला मंत्री अमित स्वर्णकार ने बताया कि ये चयन प्रतियोगिता ओपन एज ग्रुप के बालक बालिका…

Read More

लोगों ने की जमकर पिटाई, रात भर रस्सी बांध कर रखा, सुबह पुलिस के हवाले किया फतेह लाइव, रिपोर्टर नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह स्थित निषाद कबाड़ी दुकान में स्थानीय लोगों और दुकान के कर्मियों ने चोरी करते एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा और युवक को रात भर रस्सी से बांधकर जमकर धुनाई की. घटना के बाबत बताया गया कि भंडारीडीह स्थित निषाद कबाड़ी दुकान में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार चोरी की घटना हो रही थी. इसके बाद दुकान का संचालक सतर्क हो गया और कल देर रात को दुकान में छिपकर पहरेदारी कर रहा था. इसी बीच…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर प्रधान गुरुद्वारा ग्राउंड परिसर में सिख समाज ने सोमवार की देर शाम को लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया. सिख समाज के लोगों ने भंगड़ा-गिद्दा से समां बांध दिया. ढोल की ताल पर गिद्धा नृत्य किया गया व पंजाबी गीत गाए. गिरिडीह प्रधान गुरुद्वारा के मुख्य प्रधान सेवक गुणवंत सिंह मोंगिया ने सबसे पहले लोहड़ी जलाई. इसके बाद आग के चारों ओर घूम कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की. इसके उपरांत बच्चों तथा युवक एवं युवतियों द्वारा आकर्षक भांगड़ा तथा गिद्दा प्रस्तुत किया गया जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीतारामडेरा…

Read More

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल संपर्क और संवाद के जरिये लोगों को बनाएं पार्टी का सदस्य सामाजिक समरसता और स्वच्छ राजनीति का प्रतीक बने हमारा सदस्यता अभियान फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित सदस्यता अभियान को और अधिक प्रभावी एवं गति प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई. भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले वरिष्ठ नेताओं और जिला के समस्त पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास…

Read More

वनभोज सह परिवारिक मिलन समारोह रिश्ते और संबंध को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं – दिनेश कुमार फतेह लाइव, रिपोर्टर सीपी समिति विद्यालय परिवार का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह डिमना में संपन्न हुआ. वार्षिक वनभोज में शिक्षक, विद्यालय कर्मचारी, प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, कार्यकारणी के सभी सदस्य, आम सदस्य और परिवारजनों ने हिस्सा लिया व लजीज व्यंजन का आनंद उठाया. इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. वनभोज में मुख्य रूप से विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और संरक्षक खेमलाल चौधरी भी उपस्थित रहे. उपस्थित लोगो को…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर धतकीडीह स्थित कम्युनिटी सेंटर में दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में 330 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया. इस शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, नेत्र, हड्डी, शिशु एवं चर्म रोग के 20 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का उपचार किया. शिविर में ब्लड जांच और निशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया. निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए. शिविर में मुख्य अतिथि संजीव सरदार ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा, “दुर्गा दास…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर सोमवार को डिमना लेक रोड स्थित वीर शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा पर उनके शहादत दिवस पर एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर हुसैन ने श्रद्धांजलि अर्पित की. डॉ पवन पांडेय ने कहा कि तिलका मांझी का असली नाम जबरा पहाड़ियां था. उन्होंने पहाड़ियां सरदारों को एकजुट कर अंग्रेजों से अपनी जमीन वापस लेने के लिए प्रेरित किया. इसके लिए उन्होंने कई सालों तक अंग्रेजों से लोहा लेने के बाद 1785 में तिलका को अंग्रेजों ने पकड़ा और 35 साल के उम्र में यह वीर आज ही के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रामकृष्ण मिशन, रांची के तत्वावधान में राज्य स्तरीय स्वदेश मंत्र वाक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. जिसमें जमशेदपुर से चयनित विवेकानन्द इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा फरहा नाज शामिल थीं. राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों और प्रखंडों से लगभग 63 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईएम के डायरेक्टर दीपक कुमार श्रीवास्तव और प्रेमसंस मोटर  उद्योग के सीएमडी पुनीत पोद्दार उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :…

Read More