Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट के स्वास्थ्य शिविर में 330 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

धतकीडीह स्थित कम्युनिटी सेंटर में दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में 330 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया. इस शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, नेत्र, हड्डी, शिशु एवं चर्म रोग के 20 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का उपचार किया. शिविर में ब्लड जांच और निशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया. निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए. शिविर में मुख्य अतिथि संजीव सरदार ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा, “दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट का यह प्रयास वंचित वर्ग को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है. उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरभ दत्ता और उनकी माता रीना दत्ता को विशेष धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनसीपी युवा मोर्चा ने वीर शहीद तिलका माझी को शहादत दिवस पर किया याद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो जागरूक नहीं हैं और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाते हैं. दुर्गा दास दत्ता ट्रस्ट ने माहिर डॉक्टरों की टीम को एक जगह बुला कर जरूरतमंद तक पहुंचा दिया ये काबिल ए तारीफ है. शिविर के दौरान 25 बार प्लाज्मा डोनेट करने वाले युवा समाजसेवी इंदरजीत सिंह को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही 200 जरूरतमंद वृद्धों के बीच कंबल भी वितरित किए गए. दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा कि ट्रस्ट शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शाजिया परवीन के नेतृत्व में हुआ और रीना दत्ता, शहज़ाद कुरैशी ने कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई. शिविर में डॉक्टर शिशिर, डॉ सुशील, डॉ राजकीरण, डॉ शहदाब, डॉ जसीम, डॉ सुनंदा, डॉ वरुण, डॉ मेघा, डॉ अजय, डॉ दीपक, डॉ विनीत, डॉ अर्जुन, टीना, अंकित, प्रिया और स्वयंसेवकों की टीम ने उल्लेखनीय योगदान दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर