Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह शहर के हुट्टी बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामचरितमानस का पाठ किया गया. जिसका समापन रविवार को हवन के साथ हुआ. समापन के बाद संकट मोचन मंदिर के कमिटी द्वारा एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर मंदिर कमिटी की सदस्यों ने बताया कि अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर के पहले वर्षगांठ को लेकर संकट मोचन मंदिर में भी दो दिवसीय अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन 11 जनवरी शनिवार को किया गया. जिसको लेकर आज…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ जिला इकाई द्वारा गिरिडीह के झंडा मैदान में शोक सभा का आयोजन के उपरांत बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलचंद महतो, संचालन जिला महासचिव जमाल अंसारी व जिला प्रवक्ता सलाकत अंसारी ने संयुक्त रूप से किया. झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीकी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं की गयी. संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेख सिद्दीकी का 29 दिसंबर को रांची के रिम्स में ब्रेन हेमरेज के कारण इलाज के दौरान…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर शहर के बिष्टुपुर तलवार बिल्डिंग के पास स्थित गोलचक्कर, सोनारी एयर पोर्ट गोलचक्कर और कदमा बीएच एरिया रोड नंबर 19 ननका पान दुकान के पास गोलचक्कर पर धारा 163 के तहत रविवार की सुबह से अगले आदेश तक के लिये निषेधाज्ञा लागू किया गया है. साथ ही दोनों जगहों पर दंडाधिकारी के साथ फोर्स की तैनाती की गई है. वज्र वाहन भी तैनात किया गया है. धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने इसे लेकर आदेश जारी किया है जिला प्रशासन ने य़ह फैसला बिरसा सेना द्वारा बिष्टुपुर गोलचक्कर पर 26 जनवरी को जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा लगाने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट द्वारा गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत गंगापुर गांव में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर  आदिवासी समुदाय के बच्चों एवं महिला तथा पुरुषों के बीच चूड़ा, तिलकुट, गुड़ एवं दही का पैकेट सदस्यों के सहयोग से वितरण किया गया. लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट द्वारा गंगापुर गांव को गोद लेकर काफी लंबे समय से वहां के समुदाय के बीच प्रत्येक त्यौहार में सभी सदस्य उपस्थित होकर खुशियों को बांटने का प्रयास करते हैं, जिससे उस गांव के आदिवासी समुदाय के सभी लोग लाभान्वित होते हैं तथा अपनी खुशी का इजहार करते हैं. इसे भी…

Read More

जमुआ थाना प्रभारी ने की पहली चादरपोशी फतेह लाइव, रिपोर्टर लंगटा बाबा के समाधि पर्व पर जमुआ के खरगडीहा स्थित बाबा के समाधि पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा. इस मौके पर हमेशा की तरह सोमवार अहले सुबह जमुआ थाना के थाना प्रभारी द्वारा बाबा की समाधि पर पूरी शिद्दत और आस्था के साथ पहली चादर पोशी की गई. इसके बाद बाबा के समाधि पर आम श्रद्धालुओं ने चादरपोशी की. गौरतलब है कि पौष पूर्णिमा के मौके पर हर वर्ष बाबा का समाधि पर्व मनाया जाता है. जिसमें आस्था का जन सैलाब उमड़ता है. यहां सभी जाति धर्म के लोग चादरपोशी…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर पिछले दिनों झारखंड मुक्ति मोर्चा उत्तरी मऊभंडार पंचायत के टुमानडूंगरी के नेता रामनाथ करवा का बीमारी के कारण निधन हो गया था. झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी उनके परिवार के साथ मिले थे और उनकी सारी बातों को मंत्री रामदास सोरेन के समक्ष रखा. आज यानी रविवार को उनके श्राद्धकर्म में मंत्री ने प्रखंड कमेटी द्वारा उनके घर पर सहयोग पहुंचवाया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, श्रमिक संघ अध्यक्ष काजल डान, जुझार सोरेन, बादल किसको, दुलाराम टुडू, कमल दास, प्रताप दास मोंटू माहली आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Ghatshila : घाटशिला कॉलेज में मनाई गई स्वामी…

Read More

तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा दिवस का समापन सोमवार को फतेह लाइव रिपोर्टर घाटशिला कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती को तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. प्रथम दिन का कार्यक्रम भाषण प्रतियोगिता से प्रारंभ हुआ. इसमें स्वामी विवेकानंद का जीवन और दर्शन विषय पर प्रतिभागियों ने अपना वक्तव्य दिया. भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज के 30 छात्र-छात्राएं भाग लिये. इसमें इंटर सेक्शन से प्रिया अधिकारी प्रथम एवं अनामिका भक्त द्वितीय स्थान प्राप्त…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर अयोध्या में राम मंदिर स्थापना का प्रथम वर्षगांठ देश के अन्य हिस्सों की तरह ताम्रनगरी मऊभंडार में भी भक्तिभाव के साथ मनाया गया. इस मौके पर बी-ब्लॉक महावीर क्लब की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए. महावीर क्लब में प्रभु श्रीराम-माता जानकी के साथ श्रीराम जी के अनन्य भक्त संकटमोचन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा सामूहिक रुप से सुंदरकांड का पाठ भी हुआ. वाद्य यंत्रों के साथ हुए सुंदरकांड से पूरा क्षेत्र राममय हो उठा. सुंदरकांड सम्पन्न होने के बाद आरती कर प्रभु श्रीराम से देश-दुनिया के लिए सुख, शांति और समृद्धि…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर की प्रार्थना सभा में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, प्रबंधक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार, प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक, शैक्षणिक प्रभारी एसआर दत्ता, प्राइमरी विंग प्रभारी सुजाता वर्मा एवं सह शैक्षिक प्रभारी सास्वती राय पटनायक द्वारा स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई. इसके उपरांत विद्यालय की कक्षा नौवीं के छात्र गणेश मांडी व आज्ञा नंदा द्वारा सुविचार एवं छात्रा अनुष्का अग्रवाल के द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया. जिसमें स्वामी जी…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर  नेताजी सुभाष चंद्र बोस बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेशन समिति दाहीगोड़ा के तत्वावधान में संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर स्कूल में एक निबंध तथा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया. इस प्रतियोगिता में संत नंदलाल विद्यालय, डिवाइन कॉन्वेंट, सक्सेस अकैडमी, केंद्रीय विद्यालय सूरदा, जेसी हाई स्कूल, सेंट जोसेफ कशीदा, इरवाइन एडवेंटिस्ट स्कूल, श्री श्री रवि शंकर विद्या मंदिर, सेंट पॉल इंग्लिश स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट मुसाबनी, प्राइम पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड कान्वेंट स्कूल, हिंदी उच्च विद्यालय घाटशिला, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल, मुसाबनी प्राइम पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड कान्वेंट स्कूल, मारवाड़ी हिंदी मिडल स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ब्लॉक…

Read More