Breaking News
Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार, पढ़ें बेटे का भावुक संदेश Guru Nanak Jayanti – 2026 : गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर हर घर में हो दीपमाला, हर आंगन में लगे पौधा- हरविंदर सिंह जमशेदपुरी की अपील को फतेह लाइव ने बनाया देशव्यापी जनमुहिम Jamshedpur : नानक पेड़ की 31वीं वर्षगांठ पर नई कमिटी गठित, तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन Baba Ramdev Jamshedpur Visit : बाबा रामदेव से मिले भाजपा युवा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’, पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधानगी किसी की नहीं, गुरुपर्व के बाद सीजीपीसी देखेगी मामला Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं उठीं, NS ग्रेड का मुद्दा भी प्रमुखता से आया
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उड़ती धुल से परेशान एनएच-33 के लोगों ने रस्से से मशीन और अभियंता को बांध कर बंद कराया निर्माण कार्य

SHARE:

सांसद और विधायक अपनी कार का शीशा खोलकर करें दौरा, तब दिखेगा लोगों का दर्द : विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के मानगो एनएच-33 में बन रहे है एलिवेटेड कॉरिडोर का कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का पहाड़ बन गया है. निर्माणाधीन कार्य से उड़ती धूल ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है. जल छिड़काव नहीं होने के कारण धूल इतना पर्याप्त मात्रा में उड़ता है. कि लोगों को कुछ फिट की दूरी में कुछ दिखाई नहीं देता है. आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. रोजी रोजगार कर रहे लोगों के लिए भारी भरकम धूल अब आफत बन गई है. दुकानदार और टेंपो चालक भुखमरी का शिकार हो रहे हैं.

बालीगुमा से लेकर पारडीह तक सफर कर रहे अथवा अपना रोजगार चला रहे लोगों का शरीर कुछ ही मिनटों में धूल से भर जा रहा है. स्थानीय दुकानदार, टेंपो वाले, ठेले वाले, खोमचे वाले ने इसकी कई बार शिकायत कार्यस्थल में मौजूद संवेदक के अधिकारयों और एनएचएआई के अधिकारियों से की, लेकिन उनकी बात को लोग अनसुना कर अपना निर्माण कार्य बिना जल छिड़काव एवं सुरक्षा मापदंडों को नहीं अपनाते हुए सुचारू रूप से चालू रखा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

कई दुकानदारों के दुकानदारी धूल के कारण बंद हो गई है. थक हार कर स्थानीय लोगों ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी देकर मौके में बुलाया. मौके में पहुंचे विकास सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात नहीं हो पाई. मौके में मौजूद सैकड़ों लोगों ने विकास सिंह के नेतृत्व में मोटा रस्सा लेकर कार्यस्थल पहुंचे और कार्य कर रहे सारे मशीनों और अधिकारीयों को रस्से से बांधते हुए निर्माण कार्य को बंद करवा दिया.

कार्य बंद होने की सूचना पर आनन फानन में कार्य कर रही एजेंसी और एनएचएआई के लोग मौके में पहुंच कर लोगों को हो रही असुविधा पर संज्ञान लेते हुए अभिलंब टैंकर से जल छिड़काव आरंभ किया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे विकास सिंह ने कहा एन.एच 33 में रहने वाले लोगों का जीना धूल के कारण दुश्वार हो गया है. स्थानीय सांसद और विधायक को इस बात की तनिक भी चिंता नहीं है. मतदाताओं का उपयोग वोट बैंक के लिए कैसे करना है. यह उन्हें अच्छी तरह आता है.

विकास सिंह ने स्थानीय विधायक और सांसद से आग्रह किया है कि एक बार अपने कार का शीशा खोलकर पारडीह से लेकर बालीगुमा तक सफर कर लेंगे तो उन्हें लोगों का दर्द समझ में आ जाएगा. विकास सिंह ने कहा स्थानीय लोगों को इस जटिल समस्या से निजात दिलाने हेतु लगातार आंदोलन जारी रहेगा.

मौके में मुख्य रूप से शिव साहू, सुदामा भारती, भरत लाल, पप्पू सिंह, श्याम लाल, नगेन्द्र सिंह, शिव कुमार, अरुण यादव, निर्मल तिवारी, विकास पण्डये, सरवन सिंह, शिवा कर्मकार, कमल मुखर्जी, दादू चाय वाले, अंसार खान, संतोष यादव, मुन्ना यादव, तिनका चौधरी, धीरज सिंह, मुन्ना सिंह, अमित सिंह, राजा सिंह, शंकर सिंह, महेश सिंह, राम स्वरूप, तेजस्वी यादव, प्रभु यादव, सुनील तिवारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर