Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के सोनारी स्थित दो मुहानी नदी घाट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 एवं 14 जनवरी को दोमुहानी संगम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसकी जानकारी आयोजकों ने एक वार्ता के दौरान दी, हिन्दू उत्सव समिति एवं उम्मीद एक अभियान संस्था के द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है, जहां पहले दिन यानि 13 जनवरी को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, वहीँ दूसरे दिन यानि 14 जनवरी को स्वर्णरेखा महाआरती का आयोजन होगा. आयोजकों ने कहा कि यह महोत्सव अपनी भव्यता के कारण पूरे राज्य में विख्यात है. यहां…
फतेह लाइव, रिपोर्टर ओड़िसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास एक बार फिर सक्रिय राजनीती में वापसी कर चुके हैँ. राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोबारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण के उपरांत वे रविवार को जमशेदपुर के एग्रीको स्थित अपने आवास पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. इस दौरान पूर्व राज्यपाल सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी अपने पुराने साथियों को पाकर काफी खुश नजर आए. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की जनता को वे सबसे पहले नमन करते हैँ जिन्होंने एक मजदूर वर्ग के व्यक्ति को शिखर तक…
सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे हुए शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर उसरी महोत्सव 17, 18 और 19 जनवरी को होना तय है. उसके लिए जागरूकता के लिए रविवार को पद यात्रा निकाली गई जो झंडा मैदान से निकल कर काली बाड़ी और वहां से फिर लौट कर जेपी चौक में समाप्ति हुई. इस पद यात्रा में उसरी बचाव अभियान की महिला संगठन तनुजा सहाय, कुसुम सिन्हा संगीता सिन्हा और प्रीति भास्कर कर रही थी, जबकि कोर कमिटी के संयोजक राजेश सिन्हा, कोर कमिटी के विनय सिंह, आलोक मिश्रा, रंजय बरदियार, सतीश कुंदन, धरणीधर प्रसाद, उदय सिन्हा, गोपाल भदानी, निशांत भास्कर, नुरुल हांदा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर कड़ाके की ठंड को देखते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा पारसनाथ रेलवे स्टेशन में ब्रांडिंग के तहत पंद्रह कुली भाइयों को इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन का लोगो वाला गरम जैकेट प्रदान किया गया. साथ में मकर संक्रांति को देखते हुए चूड़ा तिलकुट गुड़ भी प्रदान किया गया. सामग्री और जैकेट पाकर तमाम कुली बहुत खुश हुए. इस मौके पर पीडीसी पूनम सहाय, प्रेसिडेंट सोनाली तवे, सेक्रेटरी राखी झुनझुनवाला, तनूजा, भूषण, शबाना रब्बानी, संगीता सिंह जसप्रीत कौर उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : Giridih : अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर गिरिडीह टावर चौक स्थित शिव पार्वती हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ, आरती एवं 151 दीपक जला कर वार्षिकोत्सव मनाया. अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि सैकड़ों वर्षों के अथक प्रयास और बलिदान के बाद श्रीराम लला पौष शुक्ल द्वादसी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ. जिससे सभी सनातनी में अपार हर्ष है. इस मौके पर अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के रविशंकर पांडेय, राष्ट्रीय बजरंग दल के गौरव कुमार अंशु, विक्रम शर्मा,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 जनवरी को श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम हाता में स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाई गई. इस अबसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जमशेदपुर के श्रीलेदर्स के निर्देशक शेखर दे उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप, धूप प्रज्वलित कर और स्वामी विवेकानंद की फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया. सुनील कुमार दे ने विवेकानंद पर कविता सुनाई और उनकी जीवनी पर प्रश्न उत्तर कराया. उन्होंने कहा विवेकानंद युवाओं के आदर्श थे. युवा उनके मार्ग पर चलकर अपना जीवन गठन कर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पुलिस ने विगत 10 एवं 11 जनवरी की रात को मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नं. 14 में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. कांड में मोहम्मद जहीर और दो अन्य व्यक्तियों ने एक घर में घुसकर मोबाइल, आभूषण, नगद रुपये और अन्य कागजात चुरा लिए थे. मामले के अनुसन्धान के क्रम में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शाहरूख खान उर्फ एलियन को चोरी किए गए मोबाइल और नगद पैसे के साथ गिरफ्तार किया.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन द्वारा ड्राइवरों के लंबित मांगों को लेकर आगामी 20 जनवरी से आंदोलन की घोषणा कर दी गई है. इनके द्वारा इसको लेकर तमाम ड्राइवरों के साथ रविवार को बर्मामाइंस पार्किंग गेट पर एक बैठक की गई. बैठक ने तमाम ड्राइवरों ने अपनी-अपनी समस्याएं यूनियन के समक्ष रखी. इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने बताया कि यूनियन द्वारा रेट में बढ़ोतरी की मांग पूर्व से ही उठाई गई है. अब ड्राइवरों की समस्या भी उसमें शामिल किया गया है. ड्राइवरों को महीने में कम से कम 10 ट्रिप लोडिंग मिलनी चाहिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जनवरी महीना में चल रही शीत लहर एवं ठंड को देखते हुए जमशेदपुर सांसद विधुत वरण महतो के द्वारा पोटका के तुरी में लगभग 450 वैसे जरूरतमंद, बुजुर्ग सह गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कंबल पाकर लोग काफी खुश हुए. इस अवसर पर सांसद के निजी सचिव जसवंत महतो, मुखिया अमृत मांझी, भाजपा नेता उपेंद्र नाथ सरदार, गणेश सरदार, पसंस चरण सिंह, पूर्व मुखिया कमलिनी सिंह, रमेश महतो, राम सिंह, पिंटू भंज आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Potka : सुंदरनगर गुरुद्वारा कमिटी ने विधायक संजीव सरदार को किया सम्मानित
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका विधायक संजीव सरदार ने दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सुंदरनगर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार में भाग लिया. विधायक ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लिया एवं समूह संगत को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर गुरुद्वारा कमिटी ने विधायक संजीव सरदार को सम्मानित किया. कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार मलकीत सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, इंदरपाल सिंह, सिख नौजवान सभा के सदस्य एवं स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इसे भी पढ़ें…
