Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने किया सम्मानित जीसीजेडी हाई स्कूल मुसाबनी में 25वां वार्षिक खेलकूद फतेह लाइव रिपोर्टर गिरीश चन्द्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी का 25वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवें दिन रीक्रिएशन क्लब मैदान में कई खेल का आयोजन हुआ. फुटबॉल और क्रिकेट का फाइनल मैच वर्ग नवम एवं दशम के बीच खेला गया. मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक अग्रवाल व विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह द्वारा दोनों टीम के खिलाड़ियों संग परिचय प्राप्त कर किया गया. फुटबॉल का फाइनल मैच वर्ग नवम व दशम टीम के बीच खेला गया, जिसमें वर्ग नवम की टीम…
माइकल सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ आयोजित फतेह लाइव रिपोर्टर घाटशिला प्रखंड अंतर्गत कालचिती पंचायत के बांधडीह में माइकल सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेन्ट में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन आमंत्रित थे. परंतु व्यस्तता के कारण उपस्थित नहीं हो सके. उनके अनुपस्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम उपस्थित हुए. प्रतियोगिता के फाइनल में साहु एलेवेन बनाम माइकल एलेवेन मेमोरियल क्लब के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें माइकल इलेवेन ने आठ विकेट से मैच को जीत लिया. इसे भी पढ़ें : Ghatshila : पोटका में सोना देवी…
फतेह लाइव रिपोर्टर सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला द्वारा शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कुलसचिव डा. गुलाब सिंह आजाद के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने पोटका प्रखण्ड के शंकरदा पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया. शिक्षकों की टीम पहाड़भांगा गई और रंकिणी मंदिर में माता रानी का दर्शन किया. इस मौके पर कुलसचिव डा. गुलाब सिंह आजाद ने चर्चा के दौरान कर्मचारियों को बताया कि विकास करना है तो गांव की ओर चलें. इसे भी पढ़ें : Ghatshila : आईसीसी वर्कर्स यूनियन के मिलन समारोह में पहुंचे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन देश की कुल…
समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रही यूनियन – रामदास सोरेन फतेह लाइव रिपोर्टर स्पोर्ट्स क्लब में आईसीसी वर्कर्स यूनियन का मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस मिलन समारोह में प्रदेश के स्कूली शिक्षा, साक्षरता व निबंधन मंत्री रामदास सोरेन ने शिरकत किया. इस मौके पर यूनियन परिवार की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया. अपने संबोधन में श्री सोरेन ने कहा कि आईसीसी वर्कर्स यूनियन इस मिलन समारोह के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि…
फतेह लाइव रिपोर्टर घाटशिला प्रखंड अंतर्गत गालूडीह क्षेत्र में स्थित स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज में स्वामी विवेकानंद का जन्म जयंती मनाई गई. इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद का आदमकद मूर्ति का अनावरण किया गया तथा पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कॉलेज प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने शिक्षा मंत्री का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिनके खुद के घर शीशे के हों, वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेका करते – रवि शंकर तिवारी इस मौके पर जमशेदपुर की प्रख्यात समाजसेवीका पूर्वी घोष…
फतेह लाइव, रिपोर्टर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा रवि शंकर तिवारी ने बंधु तिर्की द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास पर प्रेस में दिए एक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जिसके खुद के घर शीशे के हों वे दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते हैं. श्री तिवारी ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. पार्टी के कार्यकर्त्ता जोश और उत्साह से लबरेज हैं. कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के बयान के जवाब में श्री तिवारी ने कहा कि झारखंड में जेएमएम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के बरगंडा इलाके की महिला जो गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत नाज़ुक थी क्योंकि ऑपरेशन के लिए ज़रूरी खून उपलब्ध नहीं हो पा रहा था. परिजनों की आंखों में चिंता और थकावट साफ झलक रही थी क्योंकि रक्त की तलाश में वे हर दरवाज़ा खटखटा चुके थे और तभी, मैदान में उतरे झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता मो. हसनैन अली. जैसे ही उन्हें इस संकट की जानकारी मिली, अपने सारे निजी कार्यक्रम छोड़कर अस्पताल पहुंचे. बिना देरी किए उन्होंने उक्त महिला के लिए रक्तदान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर टुसु एवं मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी घाटों में स्नान के लिए पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार नगर निकायों द्वारा नदी घाटों की साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया. इस दौरान दो मुहानी, मानगो पुल छठ घाट, चाणक्यपुरी समेत अन्य घाटों में श्रदालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर चेंजिंग स्थल व डेंजर लाइन चिन्हित किये गए हैं. लोक आस्था का पर्व होने के कारण स्नान के लिए नदी साफ एवं स्वच्छ हो इसलिए नगर निकायों द्वारा नदी तटों एवं घाटों की…
राता में कई कार्डधारकों ने 100 रुपया लेकर राशन कार्ड का केवाईसी करने का लगाया है आरोप फतेह लाइव, रिपोर्टर सरकार शिक्षा-स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था में सुधार करे, जो फिलहाल काफी लचर अवस्था में है और इसका सीधा भुक्तभोगी आम जनता तथा खासकर गरीबों को होना पड़ रहा है. उक्त बातें पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने रविवार को बेंगाबाद प्रखंड के डुमरजोर, नोनियांटांड़, राता आदि गांवों में जन सवालों पर चलाए जा रहे फॉरवर्ड ब्लॉक के जनसंपर्क अभियान क्रम में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने की बाद कही. श्री यादव ने कहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन गांव के समाजसेवी, शिक्षाविद् व माताजी आश्रम से जुड़े जयहरि सिंह मुंडा का कुशलक्षेम जानने केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को आदित्यपुर स्थित मेडिट्रिना अस्पताल पहुंचे. उन्होंने जयहरि सिंह मुंडा का हालचाल पूछा और जल्द स्वस्थ होने की कामना की. अर्जुन मुंडा ने उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से पूरी जानकारी ली. उनके साथ भाजपा नेता और आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह (बॉबी सिंह) भी थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यक्रम में बोले विधायक – स्वामी जी के उपदेश मान…
