Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

फतेह लाइव रिपोर्टर गिरिडीह जिला के ग्राम पंचायत पिहरा पश्चिमी के पंचायत सचिवालय में जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया. इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को पशुओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई. महिलाओं को बताया गया कि अपने-अपने घरों में गाय पालते हैं तो उनकी सेवा उचित रूप से करें एवं उनका स्वास्थ्य का उचित ख्याल रखें. इसमें आपको विभाग की ओर से सहयोग किया जाएगा. इस मौके पर गाय की विभिन्न नस्लों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. वहीं इनकी नस्लों की पहचान करने, उनके बीमारियों का पता करने, उनके…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान के सफाई, सौन्दर्यकरण एवं नेताजी सुभाष के प्रतिमा के रंग रोगन की मांग को लेकर बंग बंधु संस्था ने जमशेदपुर अक्षेस को एक पत्र सौंपा है. संस्था के सदस्य नेताजी के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर प्रतिमा की सफाई की साथ ही आस-पास पसरे गन्दगी को देखकर अपनी नाराजगी भी प्रकट की. संस्था की अध्यक्ष अपर्णा गुहा ने कहा कि आगामी 23 जनवरी को नेताजी की जयंती है, लेकिन उनके नाम के इस मैदान की स्थिति दयनीय है. इसे भी पढ़ें : Jharkhand : रांची में ATS व स्पेशल सेल ने अलकायदा के संदिग्ध…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर राजधानी रांची से अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी एटीएस झारखंड और स्पेशल सेल दिल्ली ने की है. वह कांड संख्या 301/24 का आरोपी है. गिरफ्तारी के बाद उसे दिल्ली ले जाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक शाहबाज अंसारी को रांची जिले के चान्हो स्थित चितरी गांव से गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है. उसे रांची की अदालत में पेश किया जाएगा. उसके बाद दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर आएगी. इसे भी पढ़ें : Ghatsila…

Read More

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी किया नियुक्ति पत्र फतेह लाइव रिपोर्टर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुमोदन के बाद गिरिडीह जिले के दो प्रखंड अध्यक्ष हटाए गए हैं. उनकी जगह गुरुवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय न्यू बरगंडा आश्रम रोड में दो लोगों को नया प्रखंड अध्यक्ष नियुक्ति किया गया. जिन लोगों को नियुक्त किया गया है उसमें बगोदर से अशोक कुमार निराला और जमुआ से मोहम्मद निजामुद्दीन अंसारी शामिल हैं. इस मौके पर अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष अहमद रजा नूरी, जिला सचिव कृष्णा सिंह, राजीव रंजन भी…

Read More

लालू यादव के करीबी बताए जाते हैं विधायक फतेह लाइव रिपोर्टर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक निजी सहकारी बैंक से ऋण वितरण में कथित घोर अनियमितताओं के संबंध में बिहार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ राजद नेता आलोक कुमार मेहता से जुड़े 18 स्थानों पर तलाशी की जा रही है. समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक मेहता को राजद प्रमुख लालू प्रसाद का करीबी माना जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना और हाजीपुर (बिहार) में नौ स्थानों, दिल्ली में एक स्थान, कोलकाता में पांच और उत्तर प्रदेश में चार स्थानों पर एक साथ तलाशी ली जा…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धर-दबोचा है, जबकि दो की तलाश जारी है. घटना सिदगोड़ा वर्कर्स फ्लैट में बीते 31 दिसंबर की रात की है. इसे लेकर गुरूवार को पीड़ित परिवार ने थाने में मामला दर्ज कराया. आरोपियों में संतोष यादव, रुपचंद्र और कल्लाह शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 14 या 15 जनवरी कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जाने शुभ मुहूर्त का समय जानकारी के मुताबिक परिचित होने के कारण उनका पीड़ित…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी या 15 जनवरी को मनाई जाएगी इसे लेकर लोगों में संशय है. दो तिथियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं. इसलिए इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है और दान भी किया जाता है. इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025, मंगलवार को पड़ रहा है. सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करने से खरमास समाप्त हो जाता है. इसके साथ ही मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर बोड़ाम प्रखण्ड के कुईयानी पंचायत के ग्राम बाघरा में डॉ. मान सिंह, निदेशक, चावल विकास निदेशालय, भारत सरकार के द्वारा स्थल भ्रमण किया गया. आत्मा द्वारा उक्त ग्राम में किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान पर सरसों बीज का वितरण खाद्य एवं पोषण सुरक्षा कृषोन्नति योजना के तहत किया गया था. जिसका भौतिक निरीक्षण हेतु डॉ. मान सिंह ने आज दौरा किया. उनके साथ तकनीकी सहायक सुरज सिंह भी उपस्थित थे. ग्राम बाघरा में 81 किसानों द्वारा सरसों की खेती की गई है जिसमें 20 हेक्टेयर प्रक्षेत्र को कलस्टर के रूप में प्रत्यक्षण हेतु चिन्हित किया गया है. पहाड़पुर…

Read More

गिरिडीह के श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित फतेह लाइव, रिपोर्टर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आगामी 14 जनवरी 2025 (मकर संक्रांति) से 26 फरवरी 2025 (महाशिवरात्रि) तक प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ में संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा की जा रही है. 144 वर्षों बाद बन रहे इस असीम संयोग में महाकुंभ में निशुल्क 1 करोड़ लोगों को भोजन की व्यवस्था, प्रतिदिन 1 लाख लोगों को चाय एवं 1 लाख कंबल बैंक की व्यवस्था पूर्णतः निशुल्क की जा रही है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 103 वर्ष की उम्र में…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर स्वर्ण कौर का 103 की उम्र में स्वर्गवास गहरे दुःख के साथ उनकी अंतिम अरदास आज संपन्न हुई. इस दुखद अवसर पर परिवारजनों, मित्रों और सम्मानित समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर स्मृति नागि, हरभजन कौर, जसपाल कौर, रूप कौर, संतोष कौर, जगदेव सिंह,  मनजीत सिंह उप्पल, आत्मा सिंह, नरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, जगदीश्वर सिंह, कौशल सिंह, प्रेम सिंह तगड़, लखजीत सिंह, मनमोहन सिंह, अविंद्र सिंह, मोहन सिंह, गुरचरण सिंह लाली, ओंकार सिंह, बाबा बलविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह बरनाला, बलबीर सिंह नागि, राजकुमार साथी, रघुवर सिंह, अमन सिंह, कुलबीर सिंह, हरिंदर सिंह आदि…

Read More