Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर शहरपुरा हटिया में धनबाद नगर निगम द्वारा 1.95 करोड़ की लागत से निर्माण हो रहे है वेंडिंग ज़ोन को सुचारू रूप कार्य होने के लिए विगत दिनों एफसीआईएल द्वरा नोटिस जारी कर कुछ दिनों के लिए रांगामाट्टी गणेश पूजा मैदान में हटिया लगाने के लिए सब्जी दुकानदारों को आदेश दिया गया था. जिसके बाद भी दुकानदार जगह को खाली करने के लिए तैयार नही थे और अपनी मदद की गुहार को लेकर भाजपा नेता लक्की सिंह के आवास पहुंचे और अपनी जीविकोपार्जन बचाने का आग्रह किया. वही गुरुवार को शहरपुरा हटिया में एक बैठक का आयोजन किया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर गुरुवार को सिंदरी के शहरपुरा बाजार के व्यापारियों ने सामूहिक सिंदरी चेंबर के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू के निवास पर पहुंच कर अपनी पीड़ा सुनाई.  बाजार में लावारिश सांड के कारण निरंतर हो रहे परेशानियों का जिक्र किया. इसके द्वारा जारी तांडव से पूरा बाजार के साथ-साथ ग्राहक, राहगीर सिंदरी की जनता परेशान हैं. कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है. निगम की भूमिका निष्क्रिय है. सिंदरी चेंबर ने इस मामले को नगर आयुक्त रवि राज के समक्ष जिला चेंबर के साथ पहले भी उठाया था और आवेदन देकर इसकी निदान के लिए कहा था.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत, झारखंड प्रदेश और धनबाद जिले के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार 8 जनवरी को उपायुक्त धनबाद माधवी मिश्रा से मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा. इसमें देशभर में पत्रकारों पर हो रहे हमले और हत्याओं को रोकने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून को अविलंब लागू करने की मांग की गई. ज्ञापन में कहा गया कि देश के पत्रकार लगातार असुरक्षा महसूस कर रहे हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की सड़क घोटाले की रिपोर्टिंग के बाद जघन्य हत्या इस समस्या का ताजा उदाहरण है. पत्रकारों ने मांग की है…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर घोड़ाबांदा खड़ंगाझाड़ मार्केट में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दीपक पॉल, भाजपा नेता गणेश सोलंकी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय गोराई समेत दर्जनों कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उपस्थित नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों पर प्रकाश डालते हुए सभी नए सदस्यों को पार्टी की मजबूती के लिए योगदान देने की अपील की. इसे भी पढ़ें : Ranchi :…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई. परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आहूत बैठक का उद्देश्य जिले में मौजूदा निर्यातकों का डेटाबेस तैयार करने, ऐसे उद्योगों की पहचान करना जो अपने उत्पाद का निर्यात अन्य मर्चेंट एक्सपोर्टर के माध्यम से कर रहे हैं, संभावित उत्पाद को चिह्नित करना, निर्यातकों को आने वाली समस्याओं को दूर करना, निर्यात प्रोत्साहन हेतु निर्यातकों को प्रशिक्षण प्रदान करना एवं समिति द्वारा निर्यात हेतु आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने हेतु प्रस्ताव पारित करना था. कोल्हान प्रमंडल में…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित की गई. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिले के सुदूर दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या एवं मोबाइल टॉवर लगाने को लेकर चर्चा की गई. समिति के समक्ष विचार हेतु कुल 49 एनओसी के मामले प्रस्तुत किए गये जिसमें कुल 11 अनापत्ति स्वीकृत किया गया तथा 06 आवेदन अस्वीकृत किये गए. साथ ही 32 मामले को त्रुटि निराकरण हेतु सेवा प्रदायी कम्पनी को वापस करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आकांक्षी जिला कार्यक्रम…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर प्रखण्ड के बड़ाबांकी ग्राम पंचायत में चावल विकास निदेशालय के निदेशक डॉ. मान सिंह ने स्थल भ्रमण किया. आत्मा द्वारा उक्त ग्राम में किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान पर सरसों बीज का वितरण खाद्य एवं पोषण सुरक्षा कृषोन्नति योजना के तहत किया गया था जिसका भौतिक निरीक्षण हेतु डॉ. मान सिंह ने गुरुवार को दौरा किया. ग्राम बड़ाबांकी में 20 किसानों द्वारा सरसों की खेती की गई है जिसमें 8 हेक्टर प्रक्षेत्र को कलस्टर के रूप में प्रत्यक्षण हेतु चिन्हित किया गया है. बड़ाबांकी ग्राम के ही किसान गुंडू महतो को 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र…

Read More

टीबी मुक्त भारत अभियान हेतु निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए की गई अपील अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण उपचार केन्द्र में भर्ती करें, बेड रिक्त नहीं रहे सेविका/सहायिका के रिक्त पदों पर इस माह में अनिवार्य रूप से नियुक्ति सुनिश्चित करें – उपायुक्त फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपाकंर चौधरी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए. बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं समेत गर्भवती महिलाओं,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर  शहरी क्षेत्र स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता को लेकर नियमित अंतराल में जांच अभियान चलाया जाता रहा है. इसी क्रम में अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जोगेश्वर प्रसाद एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन ने मेसर्स हावड़ा बेकरी, धतकीडीह में बेकरी यूनिट का निरीक्षण एवं खाद्य नमूना बेसन काजू, बादाम नानखटाई और टोस्ट का संग्रहण किया. जिसे जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम भेजा जाएगा. खाद्य पदार्थों में यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि समस्त कार्रवाई की जाएगी. मौके पर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा मोटर्स लीव बैंक कमेटी की बैठक बुधवार को आयोजित की गई. जिसमें लीव बैंक की वर्तमान स्थिति एवं लेखा जोखा पर चर्चा की गई. बैठक में लीव बैंक के चेयरमैन जे दास,  सचिव वर्सिल सहाय, यूनियन प्रतिनिधि एचएस सैनी, बीके शर्मा,  प्रकाश विश्वकर्मा आदि शामिल थे. बताया गया कि विगत वर्ष 2024 में कुल 37 जरूरतमंद लोगों को लीव बैंक का लाभ दिया गया. इस प्रकार कुल 1446 छुट्टियां उपरोक्त लाभुकों के बीच बांटा गया. उपरोक्त 37 लाभुकों के बीच न्यूनतम 5 दिन एवं अधिकतम 90 दिनों की छुट्टियों का लाभ दिया गया. इसे भी पढ़ें…

Read More