Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर शनिवार को संध्या 7:00 बजे से साहित्यिक संस्था मरुधर साहित्य ट्रस्ट के तत्वावधान में जमशेदपुर के होटल सेंटर पॉइंट में भव्य साहित्य गोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी अरुण बाकरे वाला, विशिष्ट अतिथि शैली अग्रवाल एवं ट्रस्टी नरेश अग्रवाल एवं महेश अग्रवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मंच संचालन डा. लता मानकर ने किया. इस कार्यक्रम में 30 आमंत्रित साहित्यकारों ने भाग लिया, जिन्होंने बारी-बारी से रचना पाठ एवं अपनी रचना प्रक्रिया से लोगों को अवगत कराया. इस कार्यक्रम में शामिल साहित्यकार थे नीता सागर चौधरी, माधवी उपाध्याय, नवीन अग्रवाल,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा 05 जनवरी 2025 को जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में हुए हादसे के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उन वीर शहीदों को नमन करने के लिए सभी पूर्व सैनिक गोलमुरी स्थित शहीद स्मृति स्थल पर एकत्रित होकर नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की. ज्ञात हो की कल बांदीपुरा में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से 06 जवानों के शहीद होने की सूचना हृदय विदारक है. उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सभी सदस्य गोलमुरी शहीद स्थल पर एकत्रित हुए.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सोनारी थाना शांति समिति सचिव सह समाजसेवी जमशेदपुर न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू एवं अपने सम्मानित सदस्यों के साथ सोनारी थाना प्रभारी के कार्यालय में मिलकर नशा मुक्ति पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से किया गया. जिसका मुख्य उद्देश्य था समाज के लोगों को खास करके युवा पीढ़ी को नशे की लत से कैसे दूर रखा जाए. थाना प्रभारी ने कहा आज भारत जैसे देश में युवाओं के बीच तेजी से बढ़ते नशीले पदार्थों का सेवन आम समस्याओं में से एक है. भले ये बात चौंकाने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गालूडीह में रविवार को हाइवे पर गंगा होटल के पास हुए एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग पशुपति महतो की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पशुपति महतो उलदा पंचायत के बेड़ाहातु गांव के निवासी थे और नवकुंज मंदिर दारिसाई में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम से पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान, उलदा गांव निवासी सगुन हांसदा, जो बाइक (संख्या जेएच 05 डीजे 4153) पर जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. एक टेम्पो से टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर पशुपति महतो को कुचल गई. हादसे में…
मंगल कालिंदी को क्षत्रिय कुल की सदस्यता दे उन्हें राजवंश का राजा घोषित कर देना चाहिए फतेह लाइव, रिपोर्टर क्षत्रिय समाज के कन्हैया सिंह ने गोबिंदपुर में हुए क्षत्रिय सम्मान समारोह में मंगल कालिंदी को बतौर मुख्य अतिथि बनाने का विरोध करते हुए बयान जारी कर कहा कि क्षत्रिय समाज को क्षत्रियकुल में अतिथि नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. जबकि क्षत्रिय कुल में कई सम्मानित विधायक है जिसमें मुख्य रूप से सरयू राय, सीपी सिंह, जय मंगल सिंह समेत अन्य कई लोग है जो समाज में आईना के रूप में कार्य करते हैं लेकिन कौन सी मजबूरिया रही क्षत्रिय कुल का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार को भारत स्वाभिमान न्यास का निष्काम सेवा संघर्ष साधना के 30 वर्ष पूरा होने पर पूरे भारतवर्ष में बड़ी ही धूमधाम से स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है. इसे लेकर गिरिडीह पतंजलि परिवार द्वारा भी स्थापना दिवस समारोह गिरिडीह से नजदीक खंडोली पार्क में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सर्वप्रथम योग उसके बाद यज्ञ हवन सामूहिक रूप से किया गया. इसके बाद अल्पाहार के बाद न्यास के बारे में चर्चा सामूहिक रूप से किया गया. कई साधकों ने योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया मौके पर अनीता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर ऑल इंडिया पयाम ए सानियत फोरम (अखिल भारतीय मानवता संदेश) हल्दीपोखर शाखा की ओर से “भूख मुक्त भारत अभियान” के तहत 5 जनवरी को हल्दी पोखर के नवद्वीप नगर में ज़रूरतमंदों के बीच खाना वितरण किया गया. पयाम-ए-इंसानियत फोरम का लक्ष्य है कि हम मानवता की हर लाइन से सेवा करें, ताकि ईश्वर हमसे खुश हो जाए और मुल्क के दबे कुचले लोगों का हम सहारा बन सकें. इस तरह से हमारा मुल्क तरक्की़, आपसी प्रेम और भाईचारे का दोबारा नमूना बन सके. जैसा की पूरी दुनिया में भारत अपनी इस मानवता और भाईचारे की संस्कृति के…
चालक दल के सभी तीन सदस्यों की मौत फतेह लाइव, रिपोर्टर गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर उतरने के दौरान भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक भागीरथ सिंह जडेजा ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई. उन्होंने कहा कि आईसीजी का ‘एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर’ (एएलएच) पोरबंदर हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक दल के तीन सदस्य सवार थे. जडेजा ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह शैलेश कुमार प्रियदर्शी के निर्देशानुसार रविवार को “परवाह” थीम पर गुड समेरिटन (Good Samaritan) एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया. साथ ही सभी लोगों से अनुरोध किया कि कभी भी दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को देखें तो निष्पक्ष होकर आगे बढ़कर दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को मदद करें या फिर नज़दीकी अस्पताल में पहुंचा कर गुड समेरिटन बने. इस मौके पर सड़क सुरक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए बताया गया कि बाइक चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग ज़रूर करें. रोड पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन…
रांची से मनोहरपुर जा रहे थे कार सवार फतेह लाइव, रिपोर्टर खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर मोड़ के पास तोरपा-खूंटी मार्ग पर रविवार की सुबह बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें 26 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को तोरपा रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद सदर अस्पताल (खूंटी) रेफर कर दिया गया है. बस के अनियंत्रित होकर पलटने से कई यात्री घायल हो गए, जबकि एक यात्री का हाथ कट गया है. कार सवार भी सड़क हादसे में घायल हुए हैं. ये घटना सुबह लगभग साढ़े आठ बजे घटी. डीसी…
