Khunti : यात्री बस व कार की टक्कर में 26 लोग घायल, हादसे के बाद पलटी बस

SHARE:

  • रांची से मनोहरपुर जा रहे थे कार सवार

फतेह लाइव, रिपोर्टर

खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर मोड़ के पास तोरपा-खूंटी मार्ग पर रविवार की सुबह बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें 26 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को तोरपा रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद सदर अस्पताल (खूंटी) रेफर कर दिया गया है. बस के अनियंत्रित होकर पलटने से कई यात्री घायल हो गए, जबकि एक यात्री का हाथ कट गया है. कार सवार भी सड़क हादसे में घायल हुए हैं. ये घटना सुबह लगभग साढ़े आठ बजे घटी. डीसी लोकेश मिश्रा घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने सिविल सर्जन और अस्पताल के चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रकाशपर्व पर शान से दस्तार सजाकर, गुरु गोबिंद के पुत्र होने का गर्व करें युवक – जमशेदपुरी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूचना मिलते ही तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और खूंटी और तोरपा से एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया. बाद में खुद रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. फिजा एंड फिजा नामक यात्री बस रनिया से रांची जा रही थी. चंद्रपुर मोड़ के पास बस विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा कर पलट गयी. घटना में कार सवार रूपक रॉय (30 वर्ष), अकबर अंसारी (23 वर्ष), साहिल अंसारी (16 वर्ष), शाहबाज अंसारी (19 वर्ष), शेखराजू (40 वर्ष) घायल हो गये. कार सवार रांची से मनोहरपुर जा रहे थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें