Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
देवनगर, बाराद्वारी की भव्य रथयात्रा में शामिल हुए काले, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा जनसैलाब फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित देवनगर गांधी आश्रम श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ. हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा जी की पारंपरिक रथयात्रा ने सम्पूर्ण क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया. इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने महाप्रभु के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया और श्रीजगन्नाथ जी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय शुक्रवार को जमशेदपुर के अनेक हिस्सों से निकाले गये भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुए। रथयात्रा के दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के विग्रहों का पूजन किया। उड़ीसा से लगे क्षेत्रों में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम और धार्मिक भावना के साथ किया जाता है। अब भगवान जगन्नाथ अपनी मौसीबाड़ी जाएंगे और 5 जुलाई को उनकी वापसी की रथयात्रा होगी। श्री राय ने शुक्रवार को उत्कल एसोसिएशन, साकची, इस्कॉन मंदिर, उलियान की रथयात्रा में हिस्सा लिया।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रोटरी स्टील सिटी की टीम साकची स्थित सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को तीन नल वाले पेयजल स्टेशन, 80 लीटर के ठंडे पेयजल कियोस्क का उद्घाटन किया, 100 लीटर क्षमता वाले 10 डस्टबिन और 10 पौधे भी दान किए। समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय, प्रधान न्यायधीश कुटुंब न्यायालय श्री अजीत कुमार सिंह , प्रथम जिला एवं सत्र न्यायधीश विमलेश कुमार सहाय सहित अन्य न्यायायिक पदाधिकारी एवं प्रभारी डालसा सचिव तथा जिला बार संघ के सचिव श्री कुमार राजेश रंजन एवं कोर्ट स्टाप व पीएलवी मुख्य रूप से उपस्थित थे । इनके अलावा रोटरी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूरे देश में शुक्रवार को महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई. इस कड़ी में लौहनगरी जमशेदपुर की कई मंदिरों से हर वर्ष की भाँति परंपरागत रूप में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा निकाली गई. यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए. शहर की प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. बिष्टुपुर श्रीराम मन्दिर से निकली महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शामिल हुए. उन्होंने पूजा-अर्चना किया और रथ की रस्सियों को भी खींचकर भगवान का आशीष लिया. इसके अलावे साकची उत्कल एसोसिएशन, बाराद्वारी गाँधी आश्रम…
प्रयागराज, खाटू श्याम, मेहंदीपुर बालाजी, झारखंड महादेव होते हुए 3 जुलाई को करेंगे पवित्र गुफा में बाबा बर्फ़ानी के दर्शन फतेह लाइव, रिपोर्टर. धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री शिव शक्ति परिवार के बैनर तले 60 श्रद्धालुओं का जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुक्रवार शाम 5 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा का नेतृत्व आदरणीय मिथिलेश शरण कर रहे हैं। यात्रा का प्रथम पड़ाव प्रयागराज होगा, जहां श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करेंगे। इसके उपरांत जत्था श्री खाटू श्याम मंदिर (राजस्थान), श्री मेहंदीपुर बालाजी, श्री सालासर बालाजी एवं झारखंड महादेव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर सीजीपीसी कार्यालय में लुधियाना से आए सरदार जगमोहन सिंह, हरविंदर सिंह, रांची गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी, बंटी सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. वे रांची से एक फैसले में भाग लेने के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी कार्यालय में पहुंचे थे. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, हीरा सिंह, विक्की सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के खासमहल स्थित जगन्नाथ मंदिर के समीप समर्पण फाउंडेशन संस्था के द्वारा श्रद्धालू एवं राहगीरों के लिए शरबत एवं चना का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा एवं वरिष्ठ समाजसेवी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप-मुखिया मुकेश सिंह उपस्थित थे. इस दौरान अतिथियों को पौधा एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया. अतिथियों के हाथों से राहगीरों एवं श्रद्धालुगण के बीच में चना और शरबत भी वितरण करवाया गया. इस शुभ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में बीमारी से परेशान 38 वर्षीय पुरुष ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे की है. यह घटना जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अन्तर्गत भुइयांडीह बाबरी बस्ती की है, जहां जोशी बाउरी (38) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आनन फानन में परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि बाउरी घर पर अकेला था. उसकी मां और पत्नी घर पर नहीं थी. जब घर लौटी तो अंदर से गेट बंद था. काफी खटखटाने के बावजूद गेट नहीं खोला गया, तो…
सैकड़ों श्रद्धालुओं को वितरित किया गया चना, बिस्कुट, शरबत और पानी सेवा में समर्पण भाव से जुटे ट्रस्ट के सदस्य, समाज के प्रति निभाई जिम्मेदारी फतेह लाइव, रिपोर्टर जय जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर जन सेवा संघ ट्रस्ट ने शुक्रवार को किन्नन स्टेडियम के पास मोदी पार्क क्षेत्र में जलपान सेवा का आयोजन किया. सेवा में चना, बिस्कुट, शरबत और पानी की बोतलें निःशुल्क वितरित की गईं, जिससे सैकड़ों श्रद्धालुओं को गर्मी में राहत मिली. यह सेवा दोपहर से शाम तक निर्बाध रूप से जारी रही. सेवा कार्य को सफल बनाने में ट्रस्ट के सदस्यों व स्वयंसेवकों ने…
32 वर्षों से निरंतर निकल रही है पाथरडीह की ऐतिहासिक रथ यात्रा फतेह लाइव, रिपोर्टर झरिया के पाथरडीह श्रमिक कल्याण केंद्र से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली गई. यह यात्रा पाथरडीह बस स्टैंड होते हुए अजमेरा स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया. रथ यात्रा के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और जय जगन्नाथ के नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा. इसे भी पढ़ें : Potka : बड़ा हाड़ियान, खैरपाल और भेलाडीह में श्रद्धा और उल्लास के साथ…
