Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
Bokaro : दिव्यांग पुत्र के लिए पांच वर्षों से भटक रहे राम विश्वास महतो, नहीं मिल रही पेंशन की सुविधा
विभागीय लापरवाही ने तोड़ी उम्मीदें, कुट्टी बेचकर चला रहे हैं छह बच्चों का परिवार जनता दरबार में भी अनसुनी रही फरियाद, अब न्याय की आस लगाए हैं राम विश्वास फतेह लाइव, रिपोर्टर पेटरवार प्रखंड मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर सदमा पंचायत के बुढ़वाटांड़ निवासी राम विश्वास महतो अपने 11 वर्षीय दिव्यांग पुत्र कृष्ण कुमार महतो के इलाज और सरकारी सहायता के लिए पांच वर्षों से दर-दर भटक रहे हैं. कृष्ण को 70% दिव्यांगता प्रमाण पत्र मिलने के बावजूद आज तक दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल सका है. राम विश्वास ने बताया कि करीब नौ वर्ष पूर्व बेटे…
चांपी पंचायत में भुनेश्वर और दर्शन महतो के पालित कबूतरों को किसी ने जहरीला दाना खिलाया, ग्रामीणों में आक्रोश अंडों और चूजों पर भी संकट, कबूतर पालकों ने प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार फतेह लाइव, रिपोर्टर पेटरवार प्रखंड के चांपी पंचायत अंतर्गत स्कूल टांड़ निवासी भुनेश्वर महतो और दर्शन महतो के सैकड़ों पालित कबूतरों की शुक्रवार सुबह मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. परिजनों के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने छत या खेत में जहरीला दाना डाल दिया, जिसे खाने के बाद कबूतर एक-एक कर गिरने लगे. दर्जनों घड़ा टांगकर कबूतर पालने…
भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब मौसीबाड़ी में भगवान करेंगे विश्राम, नौ दिनों तक चलेंगे भजन-पूजन के आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह के प्राचीन शिवालय, आईसीआर रोड स्थित मंदिर में रथ यात्रा उत्सव भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पुजारी सतीश मिश्रा ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना की. पूजा के उपरांत तीनों विग्रहों को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया. रथ यात्रा के दौरान पूरे शहर में जय जगन्नाथ के जयकारों के साथ ढोल-नगाड़ों…
टाटा स्टील यूआईएसएल को लिखा पत्र, जनता को हो रही परेशानियों का दिया हवाला गांधी रोड पर अधूरा पड़ा गड्ढा बना परेशानी की जड़, विधायक ने यूआईएसएल को चेताया फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर सोनारी क्षेत्र में चल रहे धीमे सीवरेज निर्माण कार्य पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने बताया कि अमृता अपार्टमेंट परिसर में अधूरे कार्य के कारण जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे पानी अपार्टमेंट के अंदर तक पहुंच रहा है. वहीं निर्मल बस्ती के जाहिरा कॉलोनी क्षेत्र में भी कार्य की धीमी…
रामदास सोरेन ने शांभवी को एक लाख रुपये की दी प्रोत्साहन राशि राज्य सरकार प्रतिभावान छात्रों के साथ, आगे की शिक्षा में हर मदद को तैयार फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर की होनहार छात्रा शांभवी जायसवाल ने आईसीएसई 2025 परीक्षा में पूरे देश में टॉप कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्हें सभी विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जिससे न केवल उनके स्कूल बल्कि पूरे जमशेदपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने स्वयं जमशेदपुर आकर परी सदन में शांभवी और उनके अभिभावकों को सम्मानित…
झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने आरएसएस और भाजपा पर साधा निशाना झामुमो ने भाजपा से मांगा जवाब– संविधान के मूल सिद्धांतों से छेड़छाड़ क्यों? फतेह लाइव, रिपोर्टर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संविधान से “सेक्युलर” और “सोशलिस्ट” जैसे शब्दों को हटाने की मांग पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भारत की आत्मा पर सीधा प्रहार है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को बौद्धिक मार्गदर्शन आरएसएस से मिलता है और वही धर्मनिरपेक्षता पर हमला कर रही है. इसे भी पढ़ें : Giridih :…
आधुनिक शिक्षण विधियों से सशक्त हो रहे शिक्षक, 7186 प्रतिभागियों को मिल रहा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण शिक्षकों को बनाया जा रहा ‘मिनी डॉक्टर’, स्वास्थ्य शिक्षा को मिलेगा नया आयाम फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), बगोदर के तत्वावधान में संचालित C-CPD प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 मई से निरंतर रूप से सफलतापूर्वक चल रहा है. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों और उपकरणों की जानकारी देकर उन्हें व्यावहारिक रूप से सक्षम बनाना है. जिले के 7186 चयनित शिक्षक, जिनमें 5285 विद्यालयों के शिक्षक और 1901 रेगुलर शिक्षक शामिल हैं, इस कार्यक्रम में भाग ले रहे…
कॉलेज टॉपर बने सिविल विभाग के रोहित ओरांव, तीनों ब्रांच में छात्रों का शानदार प्रदर्शन तीनों ब्रांच में टॉपर्स की चमक, डॉ. सिंह ने दी बधाई और शुभकामनाएं फतेह लाइव, रिपोर्टर सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह के डिप्लोमा सत्र 2022-25 के पंचम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है. इस बार कुल 137 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम आया. सिविल विभाग के छात्र रोहित ओरांव ने 83.13% अंक लाकर न सिर्फ अपने विभाग में बल्कि पूरे कॉलेज…
रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा– आपसी टकराव छोड़कर साझा विकास एजेंडे पर करें सभी दल काम केंद्र-राज्य समन्वय और जन-जागरूकता को बताया प्रगति की कुंजी फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखण्ड राज्य के गठन को 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब भी यह राज्य अपनी अपार संभावनाओं को पूरी तरह साकार नहीं कर सका है. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों, खनिज संपदा और मानव संसाधन से परिपूर्ण होते हुए भी झारखण्ड राजनीतिक अस्थिरता और आपसी टकराव की वजह से पिछड़ा हुआ है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि हमें…
श्रद्धा और उत्साह के संग निकली कलश यात्रा, 27 जून को होगा रथ यात्रा का आयोजन रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, भक्ति जागरण से गूंजेगा माहौल फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिले के पेटरवार में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर व्यापक तैयारी की गई है. 26 जून को श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जो न्यू बस स्टैंड से होते हुए विशेश्वर धाम मंदिर, गंगेश्वर तालाब पहुंची. पंडित राजेश गुरु द्वारा पूजा-अर्चना कर कन्याओं एवं महिलाओं ने विधिवत जल भरा और “जय जगन्नाथ” के नारों के साथ वापस मंदिर परिसर पहुंचीं. इस कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की…
