Giridih : झारखण्ड की तरक्की के लिए जरूरी है राजनीतिक एकजुटता – राजकुमार राज

SHARE:

  • रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा– आपसी टकराव छोड़कर साझा विकास एजेंडे पर करें सभी दल काम
  • केंद्र-राज्य समन्वय और जन-जागरूकता को बताया प्रगति की कुंजी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखण्ड राज्य के गठन को 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब भी यह राज्य अपनी अपार संभावनाओं को पूरी तरह साकार नहीं कर सका है. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों, खनिज संपदा और मानव संसाधन से परिपूर्ण होते हुए भी झारखण्ड राजनीतिक अस्थिरता और आपसी टकराव की वजह से पिछड़ा हुआ है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि हमें राज्य को विकास के पथ पर ले जाना है तो सभी दलों को निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर एक साझा रणनीति पर कार्य करना होगा.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : हाथियों के समूह के हमले से एक ग्रामीण की मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखण्ड की संभावनाओं को साकार करने में राजनीतिक टकराव बनी बाधा

राजकुमार राज ने कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, रोजगार और औद्योगिक विकास जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली और जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है. उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि खनिज संपदा का दोहन स्थानीय विकास के लिए हो और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर दिए जाएं. “सिर्फ सत्ता की लड़ाई से राज्य आगे नहीं बढ़ेगा, इसके लिए ठोस योजना और नीति की जरूरत है.”

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लोयोला स्कूल जूनियर सेक्शन – पुरस्कार नाइट 2025 संपन्न

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देने की वकालत

राजकुमार राज ने बताया कि रालोजपा का उद्देश्य केवल सत्ता में भागीदारी नहीं, बल्कि झारखण्ड के हर नागरिक के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है. उन्होंने आदिवासी और वंचित वर्गों के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि उनकी पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना चाहती है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे मतभेदों को भूलकर झारखण्ड के हित में एक मंच पर आएं और साझा विजन के साथ काम करें.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में सड़क हादसे में घायल घाटशिला के युवक ने 20 दिन बाद तोड़ा दम, पुलिस नहीं लगा पाई हाइवा की पहचान

रालोजपा का लक्ष्यअंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना

राजकुमार राज ने यह भी कहा कि झारखण्ड की तरक्की के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय बेहद आवश्यक है. उन्होंने स्मार्ट सिटी, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत जैसे केंद्र सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया. साथ ही, उन्होंने झारखण्ड की जनता से भी अपील की कि वे अपने अधिकारों को जानें और जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों की जवाबदेही मांगें. “यह समय है जागरूकता और एकजुटता का, ताकि हम एक समृद्ध झारखण्ड का निर्माण कर सकें,” उन्होंने कहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर