WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने पंचम सेमेस्टर में मारी बाजी

SHARE:

  • कॉलेज टॉपर बने सिविल विभाग के रोहित ओरांव, तीनों ब्रांच में छात्रों का शानदार प्रदर्शन
  • तीनों ब्रांच में टॉपर्स की चमक, डॉ. सिंह ने दी बधाई और शुभकामनाएं

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह के डिप्लोमा सत्र 2022-25 के पंचम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है. इस बार कुल 137 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम आया. सिविल विभाग के छात्र रोहित ओरांव ने 83.13% अंक लाकर न सिर्फ अपने विभाग में बल्कि पूरे कॉलेज में टॉप किया. इलेक्ट्रिकल विभाग में पलक कुमारी ने 78.88% अंक लाकर ब्रांच टॉपर बनीं, जबकि मैकेनिकल विभाग में अजय मंडल ने 75.38% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : झारखण्ड की तरक्की के लिए जरूरी है राजनीतिक एकजुटता – राजकुमार राज

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कॉलेज टॉपर रोहित ओरांव ने रचा इतिहास, सिविल ब्रांच का बढ़ाया मान

संस्थान के निदेशक डॉ. बिजय सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि छात्रों को रोजगार योग्य बनाकर स्वावलंबी बनाना है. इलेक्ट्रिकल ब्रांच में 49 विद्यार्थियों में से 02 ने डिस्टिंक्शन और 24 ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त की. सिविल विभाग के 32 में से 03 ने डिस्टिंक्शन और 20 ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की. वहीं मैकेनिकल के 56 छात्रों में से 02 ने डिस्टिंक्शन और 39 ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त की. विद्यार्थियों के प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया है कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर