Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
रहिवासियों से नशा मुक्त समाज बनाने की अपील, सेविकाओं ने दिखाई एकजुटता नशा छोड़ो, समाज संवारो: आंगनबाड़ी सेविकाओं की प्रेरणादायक पहल फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिले के कसमार प्रखंड मुख्यालय में 26 जून को आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत कैंडल मार्च निकाला गया. इस मार्च का नेतृत्व प्रखंड की सीडीपीओ द्वारा किया गया, जिसमें सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं और सुपरवाइजर शामिल रहीं. मार्च के दौरान सेविकाओं ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर लोगों से नशा छोड़ने और समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रथयात्रा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को…
बोकारो में नार्को कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक, नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु अफसरों को दिए गए अहम निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में 26 जून को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में नार्को कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई और निर्देशों के अनुपालन की स्थिति जानी गई. उपायुक्त झा ने नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालयों में कार्यशालाएं आयोजित कर छात्रों को नशे के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित एनएमएल के पास मुख्य सड़क पर हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने आखिरकार इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान घाटशिला थाना क्षेत्र के एदलबेड़ा निवासी मुकेश रजक (उम्र लगभग 28 वर्ष) के रूप में की गई है. वह 7 जून को सुबह लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच एक अज्ञात हाइवा की चपेट में आ गया था. घटना के 20 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस न तो हाइवा वाहन की पहचान कर पाई है, और न ही चालक का कोई सुराग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के लोयोला स्कूल (बिस्टुपुर) जमशेदपुर के जूनियर सेक्शन ने अपने छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए 26 जून, 2025 को फेजी ऑडिटोरियम में अपने 66वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, पूर्व छात्र, अभिभावक एवं शिक्षकगण शामिल हुए. समारोह की शुरुआत ध्वजवाहक सत्याकी चटर्जी के नेतृत्व में शैक्षणिक जुलूस से हुई. जूनियर सेक्शन के छात्रों ने समारोह में विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. समारोह में जमशेदपुर के पूर्व एसएसपी किशोर कौशल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. जूनियर लोयोलियन के पहले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा गुरुद्वारा के प्रधान सरदार महेंद्र सिंह उम्र 82 वर्ष का आज टाटा मेन अस्पताल में निधन हो गया. उन्हें कुछ दिन से सीसीयू में रखा गया था. वे अपने पीछे पत्नी चरणजीत कौर, चार पुत्र सुखदेव सिंह, बलदेव सिंह, हरदेव सिंह, बलजिंदर सिंह, दो पुत्रियां दर्शन कौर, कुलदीप कौर का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं. उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, चंचल सिंह उपाध्यक्ष एवं बागबेड़ा गुरुद्वारा के महासचिव बलकार सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के नामदा बस्ती गुरुद्वारा के वरीय उपाध्यक्ष सिकंदर सिंह की माता प्रीतम कौर उम्र 82 वर्ष का निधन हो गया. वे कुछ दिन से बीमार चल रही थी. वे अपने चार पुत्र बलविंदर सिंह, सिकंदर सिंह, कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह एवं दो पुत्रियां का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं. उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, चंचल सिंह उपाध्यक्ष एवं नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरु चरण सिंह बिल्ला, परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो जिला के हद में गोमिया के ग्रामीण हलकों में जंगली हाथियों का उत्पात ने एक ग्रामीण की जान ले ली है। इसे लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीते 25 जून की रात्रि हाथियों के समूह ने गोमिया प्रखंड के हद में महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ग्रामीण हलकों में अचानक हमला कर दिया। इस क्रम में धर्मपुर गांव में निर्माणधीन क्रेशर का कार्य चल रहा है, उक्त स्थल पर मजदूर एवं मिस्त्री दिनभर कार्य करने के बाद रात में अर्ध निर्मित सीट के कमरे में विश्राम कर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समस्त जिलावासियों को रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के आशीर्वाद जिले में समरसता, सौहार्द की भावना और प्रबल बनाए। उपायुक्त ने इस अवसर पर नागरिकों से परंपराओं का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। जिले के विभिन्न भागों में रथयात्रा महोत्सव के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक 16 साल की किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता के बयान के आधार पर बागबेड़ा थाना में आरोपी राकेश पासवान के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राकेश पासवान बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग, गोसाई टोला इलाके का निवासी है. किशोरी ने अपने बयान में बताया है कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर निवासी 40 वर्षीय नीरज कुमार झा की मौत गुरुवार को टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. जानकारी के अनुसार, नीरज ने दो दिन पहले जहर खा लिया था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी. परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने के बावजूद उसकी मौत हो गई. नीरज द्वारा जहर खाने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. गोविंदपुर थाना पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को दे दिया…
