Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का हवाला देते हुए बताया है कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं हरविंदर सिंह मंटू को चार सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है और इस मामले को चार सप्ताह के बाद सूचीबद्ध करने को कहा गया है. इस बीच विवादित आदेश को फिलहाल स्थगित रखा गया है, रद्द नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय का यह आदेश पूर्व में तीन वर्षों (2022 2025) के प्रधान…
ग्राम सभा सशक्तिकरण के तहत ‘युवा’ संस्था ने तेंतला पंचायत भवन में आयोजित किया विशेष प्रशिक्षण ग्राम विकास में सक्रिय समितियों की भूमिका को लेकर ग्रामीणों में दिखा उत्साह फतेह लाइव, रिपोर्टर सामाजिक संस्था ‘युवा’ (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) द्वारा ग्राम सभा सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत तेंतला पंचायत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर कार्यरत स्थायी समितियों को उनके कर्तव्यों, अधिकारों और ग्राम सभा में उनकी प्रभावी भूमिका के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की उद्देशिका की शपथ से हुई, जिसके बाद परियोजना समन्वयक घासीराम हेमब्रम…
नमकुम रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध युवक से भारी ट्रॉली बैग में 24 बोतलें शराब बरामद फतेह लाइव, रिपोर्टर रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ पोस्ट रांची एवं फ्लाइंग टीम ने 25 जून 2025 को नमकुम रेलवे स्टेशन एवं आस-पास के क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया. प्लेटफार्म संख्या 01 पर फुट ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक को भारी ट्रॉली बैग के साथ खड़ा देखकर आरपीएफ टीम ने उसे रोककर पूछताछ की. युवक ने अपना नाम संतोष कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी गजपर थाना अथमलगोला, पटना बिहार बताया. जांच के दौरान बैग…
आरपीएफ की लोहरदगा और सीआईबी रांची की संयुक्त कार्रवाई, हाईवे लाइन होटल में मारा गया छापा 325 फर्जी यूजर आईडी से करता था टिकट बुकिंग, ₹200 तक वसूलता था अतिरिक्त आरोपी के पास से दो सक्रिय और पांच पुराने टिकट बरामद, न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश फतेह लाइव, रिपोर्टर रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन “उपलब्ध” के तहत अवैध रेलवे ई-टिकट बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की गई. आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा और सीआईबी/रांची की टीम ने आरपीएफ साइबर सेल, गार्डन रीच, कोलकाता से मिले इनपुट के आधार पर मदरसा चौक, बलसोकरा, चान्हो थाना क्षेत्र स्थित…
गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर सुनाया गया निर्णय, वर्ष 2014 के गोमिया कांड में आया फैसला अभियोजन पक्ष ने मजबूती से पेश की दलीलें, दोषियों को नहीं मिला राहत अपर लोक अभियोजक विजय साहू और अधिवक्ता अरुण सिन्हा ने की प्रभावी बहस फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने एक अहम फैसले में गोमिया थाना क्षेत्र के लोधी पंचायत में हुई हत्या के मामले में आठ आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोषियों में तौहीद अंसारी, राजू उर्फ शराफत, सफदर अंसारी, कुद्दुस अंसारी, कबीर अंसारी, मुख्तार अंसारी, कयूम अंसारी और…
फ़तेह लाइव,डेस्क पोटका प्रखंड कार्यालय परिसर में सैकड़ों व्हीलचेयर धूल फाँक रही हैं, जिनमें से कई अब कबाड़ बनने की कगार पर हैं। ये दृश्य प्रशासनिक संवेदनहीनता और योजनाओं के लचर क्रियान्वयन का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। टैक्सपेयर्स की गाढ़ी कमाई से खरीदी गई ये व्हीलचेयर उन दिव्यांगजनों तक नहीं पहुँच पाई हैं, जो वर्षों से इसके लिए जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं का दरवाजा खटखटा रहे हैं। इस लापरवाही पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से तीखा हमला बोला है। उन्होंने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह एवं मानगो थाना समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आज मानगो बालीगुमा स्थित साई रेजीडेंसी में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से जद(यू) जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू एवं जद(यू ) जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार उपस्थित हुए. बैठक में प्रत्यक सप्ताह रविवार को पार्टी के द्वारा मानगो नगर निगम के क्षेत्र में संचालित संपर्क समस्या समाधान अभियान की समीक्षा की गई. बैठक में क्षेत्र भ्रमण के दौरान चिन्हित किए गए समस्याओं के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. इस बात पर जोर दिया गया की मानगो नगर निगम अंतर्गत विभिन्न वार्डों…
हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और दस्तावेजों की गहन जांच; वाहन चोर गिरोह पर भी नजर हेलमेट नहीं पहनने वालों को चेतावनी, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट थाना क्षेत्र में बोकारो ट्रैफिक पुलिस के निर्देशानुसार एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व एएसआई कमलेश मिश्रा कर रहे थे, जिनके साथ सहयोगी सुरेश प्रसाद, मृत्युंजय कुमार, विकास कुमार और अमित कुमार भी उपस्थित थे. जांच के दौरान 21 दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई. अभियान के तहत कुल ₹33,000 का ऑनलाइन चालान काटा गया. पुलिस ने वाहन बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस,…
दो स्थानों पर हुए कार्यक्रम, DAWN योजना के तहत दी गई कानूनी जानकारी जिले के सभी प्रखंडों में चला नशा विरोधी जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को मिली कानूनी जानकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA), रांची के तत्वावधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में विविध विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने दो प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लिया – पहला YUVA NGO के सहयोग से न्याय सदन स्थित DLSA…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा साहेब में प्रधान पद का चुनाव जितने के बाद हरविंदर सिंह मंटू एवम उनकी पूरी टीम की तरफ से वाहेगुरु का शुक्राना किया गया. इसके निमित्त गुरुद्वारा साहिब में 24 जून को सुबह 11:30 श्री अखंड पाठ साहेब जी का पाठ रखा गया, जिसका भोग गुरुवार सुबह 11 बजे पड़ा. 11.30 से 1 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया गया. उपरंत गुरुग्रन्थ साहिब जी के आगे अरदास की गई. हरविंदर सिंह मंटू एवं उनकी टीम ने संगत का धन्यवाद किया. इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य…
