WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो नगर निगम क्षेत्र में चलाए जा रहे संपर्क समस्या समाधान अभियान को लेकर जद(यू) ने की समीक्षा बैठक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह एवं मानगो थाना समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आज मानगो बालीगुमा स्थित साई रेजीडेंसी में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से जद(यू) जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू एवं जद(यू ) जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार उपस्थित हुए. बैठक में प्रत्यक सप्ताह रविवार को पार्टी के द्वारा मानगो नगर निगम के क्षेत्र में संचालित संपर्क समस्या समाधान अभियान की समीक्षा की गई.

बैठक में क्षेत्र भ्रमण के दौरान चिन्हित किए गए समस्याओं के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. इस बात पर जोर दिया गया की मानगो नगर निगम अंतर्गत विभिन्न वार्डों में जो भी जटिल समस्याएं हैं उनके शीघ्र निष्पादन हो इसके लिए तीव्र गति से योजना बनाई जाए. तय हुआ कि आने वाले दिनों में सभी समस्याओं के समाधान को लेकर जद(यू) का प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के उप-शासक से मिलेगा.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जद(यू) ने मानगो की खराब यातायात व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की. पार्टी पदाधिकारियों ने एक स्वर में प्रशासन के चेकिंग अभियान के तरीके को गलत करार दिया और कहा की डिमना रोड में निकटम स्थानों पर प्रशासन ने चेकिंग प्वाइंट स्थापित किया है जिससे जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मानगो पुल पर लगने वाले लंबे जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन गंभीर नहीं है. जद(यू) पदाधिकारी यातायात पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस संबध में ज्ञापन सौंपकर यातायात व्यवस्था सुधार की मांग करेंगे.

बैठक में मुख्य रूप से जद(यू) के जिला सचिव विकास साहनी, विनोद सिंह, कन्हैया ओझा, मृत्युंजय सिंह, प्रेम सक्सेना, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर सचिव दीपक गॉड, उलीडीह थाना समिति अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो थाना समिति अध्यक्ष लालू गौड़, अशोक सिंह, संजय सिंह, जितेंद्र प्रकाश सिंह, नीरज साहू, अवतार सिंह आदि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर