Ranchi : ऑपरेशन “उपलब्ध” के तहत रेलवे ई-टिकट दलाल गिरफ्तार, 19 हजार के टिकट जब्त

SHARE:

  • आरपीएफ की लोहरदगा और सीआईबी रांची की संयुक्त कार्रवाई, हाईवे लाइन होटल में मारा गया छापा
  • 325 फर्जी यूजर आईडी से करता था टिकट बुकिंग, ₹200 तक वसूलता था अतिरिक्त
  • आरोपी के पास से दो सक्रिय और पांच पुराने टिकट बरामद, न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन उपलब्ध के तहत अवैध रेलवे ई-टिकट बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की गई. आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा और सीआईबी/रांची की टीम ने आरपीएफ साइबर सेल, गार्डन रीच, कोलकाता से मिले इनपुट के आधार पर मदरसा चौक, बलसोकरा, चान्हो थाना क्षेत्र स्थित हाईवे लाइन होटल में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान जुबैर अहमद (उम्र 34 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जो आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट न होते हुए अवैध रूप से रेलवे ई-टिकटों की बुकिंग और बिक्री कर रहा था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम क्षेत्र में चलाए जा रहे संपर्क समस्या समाधान अभियान को लेकर जद(यू) ने की समीक्षा बैठक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

होटल से चल रहा था फर्जी ई-टिकट रैकेट, RPF ने धर दबोचा

गिरफ्तारी के दौरान जुबैर अहमद के पास से 02 लाइव टिकट और 05 पुराने/प्रयुक्त टिकट जब्त किए गए, जिनका कुल मूल्य ₹19,000 था. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह लगभग 325 फर्जी व्यक्तिगत यूजर आईडी के माध्यम से टिकट बुक करता था और प्रति टिकट ₹150 से ₹200 तक अवैध रूप से वसूलता था. आरोपी के विरुद्ध सभी विधिक प्रक्रियाएं पूरी कर उसे रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट, रांची के समक्ष प्रस्तुत किया गया. आरपीएफ की यह कार्रवाई अवैध टिकट कारोबार पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर