Jamshedpur : टाटा से जयपुर सीधी ट्रेन सेवा जल्द शुरू, जिला मारवाड़ी सम्मेलन का आंदोलन लाया रंग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने टाटानगर से जयपुर तक सीधी रेल सेवा शुरू करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में किए गए निरंतर प्रयासों और संघर्ष का परिणाम है। वर्षों से लंबित इस मांग को विभिन्न मंचों पर मजबूती से उठाया गया। सांसद से मिलकर ज्ञापन सौंपने, टाटानगर स्टेशन पर प्रदर्शन करने तथा आवश्यकता पड़ने पर आमरण अनशन की चेतावनी देने जैसे कई कदम उठाए गए, जिसके परिणामस्वरूप यह बहुप्रतीक्षित मांग आज साकार हो सकी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मिश्रा ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत महतो के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

साथ ही, उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में चले आंदोलन के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की इस मांग को प्रमुखता से उठाया गया, जिससे इस दिशा में सकारात्मक पहल संभव हो सकी।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से बड़ी संख्या में लोग व्यापार, सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक कार्यों से राजस्थान आते-जाते हैं। सीधी रेल सेवा के अभाव में यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस सेवा के शुरू होने से न केवल मारवाड़ी समाज, बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अंत में मिश्रा ने आशा व्यक्त की कि यह रेल सेवा शीघ्र ही प्रारंभ होगी और क्षेत्र के विकास एवं कनेक्टिविटी को नई गति प्रदान करेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर