Sakchi Gurudwara : प्रधान हरविंदर सिंह मंटू की जीत पर हुआ वाहेगुरु का शुक्राना, बांटा गया लंगर, पुलिस छावनी में तब्दील रहा परिसर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा साहेब में प्रधान पद का चुनाव जितने के बाद हरविंदर सिंह मंटू एवम उनकी पूरी टीम की तरफ से वाहेगुरु का शुक्राना किया गया. इसके निमित्त गुरुद्वारा साहिब में 24 जून को सुबह 11:30 श्री अखंड पाठ साहेब जी का पाठ रखा गया, जिसका भोग गुरुवार सुबह 11 बजे पड़ा. 11.30 से 1 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया गया. उपरंत गुरुग्रन्थ साहिब जी के आगे अरदास की गई. हरविंदर सिंह मंटू एवं उनकी टीम ने संगत का धन्यवाद किया.

इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप सरदार महेन्दर सिंह, सरदार हरदयाल सिंह, गुरदेव सिंह राजा, अमरदीप सिंह सिद्धू, सरदार हरनेक सिंह, पूरन सिंह, तविन्दर सिंह, मनिन्दर जीत सिंह, त्रिलोचन सिंह पप्पी बाबा, दलबीर सिंह, जोगिंदर सिंह जोग्गी, महेंद्र सिंह पहलवान, रिकराज सिंह रिक्की, जोगराज सिंह जुगनू, कृतजीत सिंह रॉकी, देवेंदर सिंह राजू मरवाह, सुरजीत सिंह काले, हरभजन सिंह पप्पू, अजीत सिंह गंभीर, रंजीत सिंह जोहरा, अवतार सिंह, बीबी गुरमीत कौर, सतनाम कौर, अमरदीप कौर, सरणजीत कौर के अलावा काफ़ी संगत ने हाजरी भरी एवम अपनी खुशी का इजहार किया. हरविंदर सिंह मंटू ने आई हुई संगत को धन्यवाद दिया एवं गुरु ग्रन्थ साहिब महाराज जी का धन्यवाद किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर, दूसरी ओर कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षो के बीच बने माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल की गुरुद्वारा में तैनाती की गई थी. वहीं निशान सिंह समर्थक भी गुरुद्वारा कार्यालय से लेकर मेन गेट तक मौजूद रहे. कार्यालय में निशान सिंह और उनके समर्थक बिना किसी टेंशन के गदगद थे कि सच्चाई की जीत हुई है, किसी कोर्ट का फैसला आने पर खुश थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर