Giridih : 9 जुलाई की मजदूर हड़ताल को सफल बनाने के लिए भाकपा माले की तैयारी बैठक सम्पन्न

SHARE:

  • वाम दलों के ट्रेड यूनियन आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल को लेकर पपरवाटांड में हुई अहम बैठक
  • स्थानीय मजदूरों को रोजगार से वंचित करने के खिलाफ उपायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आगामी 9 जुलाई को मजदूरों के मुद्दों पर होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए भाकपा माले की स्थाई समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय पपरवाटांड में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव कॉमरेड अशोक पासवान ने की. बैठक में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर चिंता जताई गई और जोरदार विरोध की रणनीति बनाई गई. पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय पर कानून बनना चाहिए और झारखंड विधानसभा में इस मुद्दे को ज़ोरदार ढंग से उठाया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेम्को गुरुद्वारा के नए प्रधान जरनैल सिंह को नहीं मिला चार्ज, सीजीपीसी ने दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल की तैयारी में जुटी भाकपा माले

बैठक में यह तय किया गया कि 9 जुलाई को हड़ताल और चक्काजाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ सभा, मशाल जुलूस और व्यापक गोलबंदी की जाएगी. गिरिडीह जिले में सभी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. बैठक में परमेश्वर महतो, पूरण महतो, राजेश सिन्हा, मुस्तकीम अंसारी, मीना दास समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. महिला संगठन एप्वा की नेत्री जयंती चौधरी ने कहा कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में महिला संगठनों को मजबूत किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुड़ाबांदा के सबर टोला पहुंचे उपायुक्त, योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का लिया जायजा

मशाल जुलूस, नुक्कड़ सभा से मजदूर हड़ताल को जन आंदोलन में बदलेगी माले

राजेश सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह के फैक्ट्री क्षेत्रों में लगभग 70% मजदूर बाहरी राज्यों से लाए जाते हैं, जिससे स्थानीय मजदूरों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है. इस पर रोक लगाने के लिए पार्टी आंदोलन करेगी और गिरिडीह उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगी. बैठक को सफल बनाने में राज कुमार राय, मधुसूदन कोल्ह, धरम हज्जाम सहित कई कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर