Jamshedpur : जेम्को गुरुद्वारा के नए प्रधान जरनैल सिंह को नहीं मिला चार्ज, सीजीपीसी ने दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम

SHARE:

  • पूर्व प्रधान जगदीश सिंह जग्गा की ओर से टाला जा रहा चार्ज हैंडओवर, समिति में असंतोष
  • कमेटी सदस्यों की एकजुटता, संगत के हित में फैसला लेने पर जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के जेम्को गुरुद्वारा में नए प्रधान जरनैल सिंह को अब तक पूर्व प्रधान जगदीश सिंह जग्गा द्वारा चार्ज नहीं सौंपा गया है, जिससे समिति में असंतोष का माहौल है. इस विषय को लेकर गुरुवार को गुरुद्वारा परिसर में एक अहम बैठक बुलाई गई, जिसमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह समेत कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए. बैठक में सभी कमेटी मेंबर्स की उपस्थिति में यह तय हुआ कि एक हफ्ते के भीतर चार्ज हैंडओवर किया जाए, अन्यथा सख्त कदम उठाए जाएंगे.
भगवान सिंह ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कहा कि नए प्रधान को विधिवत चार्ज न देना समिति की गरिमा के खिलाफ है. अगर बाधाएं बनी रहीं, तो सीजीपीसी दखल देकर स्थिति को नियंत्रित करेगी.

इसे भी पढ़ें : शुभांशु 28 घंटे की यात्रा कर पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन: अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में बनी सहमति, समिति की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की मांग

बैठक में उपस्थित सदस्यों जागीर सिंह, सरनजीत सिंह, करनदीप सिंह, चरन सिंह, हरजीत सिंह, सरदूल सिंह, कुलवंत सिंह, अमरीक सिंह, गुरविंदर सिंह आदि ने एक स्वर में कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधन में किसी तरह की अड़चन बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया कि जरनैल सिंह को पदभार न सौंपे जाने से प्रबंधन कार्य बाधित हो रहे हैं और संगत भी असमंजस में है. सभी ने आग्रह किया कि गुरुद्वारा की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रशासनिक जिम्मेदारी तुरंत सौंपी जाए. सीजीपीसी ने स्पष्ट कहा है कि यदि तय समयसीमा में चार्ज नहीं दिया गया, तो उच्चस्तरीय कार्रवाई होगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर