WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur/Potka : स्थायी समितियों की भूमिका, कर्तव्य और अधिकारों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

  • ग्राम सभा सशक्तिकरण के तहत युवासंस्था ने तेंतला पंचायत भवन में आयोजित किया विशेष प्रशिक्षण
  • ग्राम विकास में सक्रिय समितियों की भूमिका को लेकर ग्रामीणों में दिखा उत्साह

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सामाजिक संस्था ‘युवा’ (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) द्वारा ग्राम सभा सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत तेंतला पंचायत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर कार्यरत स्थायी समितियों को उनके कर्तव्यों, अधिकारों और ग्राम सभा में उनकी प्रभावी भूमिका के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की उद्देशिका की शपथ से हुई, जिसके बाद परियोजना समन्वयक घासीराम हेमब्रम ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि “स्थायी समितियां ग्राम विकास की रीढ़ होती हैं. यदि ये सक्रिय रहें तो पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सकती है।” उन्होंने ग्राम सभा की आठ प्रमुख समितियों – ग्राम विकास, आधारभूत संरचना, निगरानी, सार्वजनिक संपदा, कृषि, स्वास्थ्य, ग्राम रक्षा, शिक्षा और सामाजिक न्याय समिति – की भूमिका व जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : धूल फाँक रही सैकड़ों व्हीलचेयर: पोटका प्रखंड कार्यालय की लापरवाही पर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने जताई चिंता, की जवाबदेही तय करने की माँग

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्थायी समितियों को सशक्त बनाकर ग्राम सभा को बनाया जाएगा प्रभावी

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को समितियों के कामकाज, कार्ययोजना निर्माण, निगरानी, मूल्यांकन और दस्तावेजीकरण जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई. मौके पर मौजूद प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) मनोज सिन्हा ने कहा, “ग्राम सभा औपचारिक बैठक नहीं बल्कि नागरिक भागीदारी का लोकतांत्रिक मंच है.” उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों को समझें और सक्रिय भागीदारी से गांव को मजबूत बनाएं. इस आयोजन को सफल बनाने में युवा संस्था के कार्यकर्ताओं – शिवराम सोरेन, दीपान्तरी सरदार, खेलाराम मार्डी, अरूप मंडल, कापरा मांझी की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों की भागीदारी रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर