Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
दुकान की पिछली दीवार तोड़कर घुसे चोर, तीसरी बार हुई ज्वेलर्स में चोरी फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के चितरडीह मुख्य मार्ग स्थित कसौटी ज्वेलर्स में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. चोरों ने दुकान की पिछली दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व दराज को तोड़कर करीब 3 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात जैसे पायल, चैन, अंगूठी, बिछिया, कंगन, कटोरी, सिक्का और मंगलसूत्र समेत कई कीमती सामान चुरा लिए. दुकान मालिक टिंकू प्रसाद वर्मा ने बताया कि 27 जून की सुबह जब दुकान खोली तो सब कुछ अस्त-व्यस्त मिला.…
महिला समिति और सेवा संघ की रही अहम भूमिका, मंत्री-सांसद सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल 15 हजार श्रद्धालुओं की भीड़, सामाजिक संगठनों और प्रशासन ने निभाई अहम भूमिका फतेह लाइव, रिपोर्टर मुसाबनी में शुक्रवार को महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई. रथयात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण से की गई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के साथ भगवान को रथ पर विराजमान कराया गया. रथ यात्रा की अगुवाई सोने की झाड़ू से सफाई करते हुए राजसी परिधान में वीरेंद्र नारायण सिंह देव ने की. कार्यक्रम की शुरुआत डीएसपी संदीप भगत…
जय जगन्नाथ के नारों से गूंजा वातावरण, भारी संख्या में जुटे श्रद्धालु कोवाली पुलिस रही सतर्क, रथ यात्रा सकुशल संपन्न, ग्रामीणों में दिखा खास उत्साह फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के बड़ा हाड़ियान, खैरपाल एवं भेलाडीह गांवों में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई. बड़ा हाड़ियान स्थित जगन्नाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद तीनों विग्रहों को रथ पर विराजमान कर रथ यात्रा प्रारंभ की गई. भव्य जुलूस के रूप में भक्तगण रथ को खींचते हुए जय जगन्नाथ के नारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. यात्रा…
विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी से बाजार में बनी मजबूती, इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का IPO खुला फतेह लाइव, रिपोर्टर शुक्रवार, 27 जून को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला. सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 84,059 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 89 अंक की तेजी के साथ 25,638 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी और 14 में गिरावट रही. एशियन पेंट्स का शेयर 3.1% चढ़ा, वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड समेत 11 शेयरों में 1% से अधिक की तेजी दर्ज की गई. दूसरी ओर, एक्सिस बैंक और…
मोहनपुर, बिसनपुर और पचम्बा समेत कई मोहल्लों में नाली, जलनिकासी और सफाई की विकराल समस्या स्थानीय लोगों ने रखी समस्याएं, माले नेता बोले- जनता की आवाज को नहीं होने देंगे अनसुनी फतेह लाइव, रिपोर्टर नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्लों की स्थिति इन दिनों काफी दयनीय बनी हुई है. भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने शुक्रवार को मोहनपुर, बिसनपुर, पचम्बा समेत वार्ड संख्या 5 के क्षेत्रों का दौरा कर वहां की समस्याओं का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि नालियों की साफ-सफाई, पेयजल की कमी, नालियों का खुला रहना और गली-मुहल्लों की दुर्दशा आम हो चुकी है. मोहनपुर के चूड़ी बाबा…
जमुआ प्रमुख मिष्टू देवी ने किया उद्घाटन, स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से सफल हुआ कार्यक्रम, जनचेतना का मिला समर्थन फतेह लाइव, रिपोर्टर वर्षों से लंबित मांग आखिरकार पूरी हो गई जब शुक्रवार को जमुआ चौक पर सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन जमुआ प्रमुख मिष्टू देवी द्वारा समारोह पूर्वक किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जमुआ एक व्यस्त व प्रमुख स्थल है, जहां देवघर, कोडरमा और रांची जैसे शहरों से प्रतिदिन 10-20 हजार लोग गुजरते हैं. ऐसे में सार्वजनिक शौचालय की अनुपस्थिति एक बड़ी असुविधा थी. उन्होंने कहा कि इस नई…
श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक एकता से ओत-प्रोत जत्था 3 जुलाई को करेगा बाबा बर्फानी के दर्शन यात्रा बनी सामूहिक भक्ति और अध्यात्म का संगम, श्रद्धालुओं में उत्साह फतेह लाइव, रिपोर्टर धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री शिव शक्ति परिवार के बैनर तले 60 श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार शाम 5 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन से हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ. इस पवित्र यात्रा का नेतृत्व श्रद्धेय मिथिलेश शरण कर रहे हैं. जत्था प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करेगा, इसके बाद यह खाटू श्याम मंदिर (राजस्थान), मेहंदीपुर बालाजी, सालासर बालाजी और झारखंड महादेव के…
संगठन की मजबूती और सदस्यता विस्तार पर पूर्व विधायक व कार्यकर्ताओं संग गहन चर्चा बन्ना गुप्ता ने संगठनात्मक एकजुटता को बताया कांग्रेस की ताकत फतेह लाइव, रिपोर्टर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को छतरपुर जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. इस कड़ी में उन्होंने छतरपुर परिसदन में वरिष्ठ जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक, फ्रंटल संगठन, कुशवाहा, सोनकर, अल्पसंख्यक समाज सहित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसे भी पढ़ें : Bokaro : दिव्यांग पुत्र के लिए पांच वर्षों से भटक रहे राम विश्वास महतो, नहीं मिल…
100 मीटर दौड़ा, बैरिकेड तोड़ा, कई लोग गिरे; स्थिति को नियंत्रण में लाने में वन विभाग की भूमिका रही अहम फतेह लाइव, रिपोर्टर भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक अप्रत्याशित घटना घटी जब जुलूस में सबसे आगे चल रहा एक नर हाथी तेज डीजे और सीटी की आवाज से बेकाबू हो गया. यह घटना सुबह करीब 10 बजे खाड़िया क्षेत्र के पास हुई, जब हाथी अचानक उत्तेजित होकर 100 मीटर तक दौड़ा और कई बैरिकेड्स को तोड़ते हुए संकरी गली में जा घुसा. इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई श्रद्धालु गिर पड़े.…
भगवान जगन्नाथ को विधिवत रथ पर विराजमान कर किए दर्शन, भक्ति भाव से भरा माहौल कांग्रेस नेताओं की सहभागिता से रथयात्रा में दिखा सामाजिक सौहार्द फतेह लाइव, रिपोर्टर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे अपने सहयोगी नेताओं के साथ बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर परिसर पहुँचे. वहां उन्होंने रथ यात्रा में सेवा देते हुए विधिवत रूप से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को रथ पर विराजमान कराया. पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इसे भी पढ़ें : Bokaro : दिव्यांग पुत्र के लिए पांच वर्षों से भटक रहे राम…
