Giridih : जमुआ चौक पर वर्षों की मांग हुई पूरी, सामुदायिक शौचालय का हुआ भव्य उद्घाटन

SHARE:

  • जमुआ प्रमुख मिष्टू देवी ने किया उद्घाटन, स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी
  • समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से सफल हुआ कार्यक्रम, जनचेतना का मिला समर्थन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

वर्षों से लंबित मांग आखिरकार पूरी हो गई जब शुक्रवार को जमुआ चौक पर सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन जमुआ प्रमुख मिष्टू देवी द्वारा समारोह पूर्वक किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जमुआ एक व्यस्त व प्रमुख स्थल है, जहां देवघर, कोडरमा और रांची जैसे शहरों से प्रतिदिन 10-20 हजार लोग गुजरते हैं. ऐसे में सार्वजनिक शौचालय की अनुपस्थिति एक बड़ी असुविधा थी. उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा से यात्रियों और आम लोगों को काफी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : दिव्यांग पुत्र के लिए पांच वर्षों से भटक रहे राम विश्वास महतो, नहीं मिल रही पेंशन की सुविधा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमुआ को मिलेगी स्वच्छता की नयी पहचान, आमजन के लिए बड़ी राहत

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता साहेब महतो ने कहा कि यह वर्षों पुरानी मांग थी जो अब जाकर पूरी हुई है. उन्होंने लोगों से अपील की कि शौचालय को साफ-सुथरा और उपयोगी बनाए रखने में सबकी भूमिका जरूरी है. वहीं उप प्रमुख रब्बुल हसन ने कहा कि इस बार पंचायत समिति द्वारा सभी पंचायतों में जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है. प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने कहा कि जमुआ में बदलाव साफ दिख रहा है, जिसमें ब्लॉक परिसर में पार्क, बृहद चबूतरा, सैकड़ों पीसीसी पथ और अब सामुदायिक शौचालय इसका उदाहरण हैं.

इसे भी पढ़ें : Madhya Pradesh : छतरपुर में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की अहम बैठक

पंचायत प्रतिनिधियों की पहल से मिल रही सुविधाएं

जिप सदस्य संजय हज़ारा ने इस सार्वजनिक सुविधा को जनोपयोगी बताते हुए कहा कि विकास में राजनीति नहीं होनी चाहिए. जेकेएलएम जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने भी एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर काम करें तो जमुआ बदल सकता है. कार्यक्रम में विहिप, कांग्रेस, यूथ फोर्स समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए और सभी ने सामूहिक प्रयास की सराहना की. इस दौरान बड़ी संख्या में आम जनता भी उपस्थित रही.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें