WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : ड्रग माफियाओं की सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय – उपायुक्त अजय नाथ झा

SHARE:

  • बोकारो में नार्को कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक, नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु अफसरों को दिए गए अहम निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में 26 जून को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में नार्को कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई और निर्देशों के अनुपालन की स्थिति जानी गई. उपायुक्त झा ने नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालयों में कार्यशालाएं आयोजित कर छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने का निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रथयात्रा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विद्यालयों में नशा विरोधी कार्यशालाएं होंगी, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

उपायुक्त ने ‘मानस पोर्टल’ के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया और इसके लिए विशेष कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए. उन्होंने जिले में शीघ्र डी-एडिक्शन सेंटर शुरू करने के भी निर्देश दिए, जिससे मादक पदार्थों की चपेट में आए युवाओं को मुख्यधारा में लाया जा सके. उपायुक्त ने सख्ती से कहा कि चिन्हित दुकानों व स्थलों पर लगातार छापेमारी होनी चाहिए ताकि ड्रग चेन को तोड़ा जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि समाज में जनजागरूकता बढ़ाकर और ड्रग माफियाओं पर कार्रवाई कर ही हम युवाओं को सुरक्षित रख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लोयोला स्कूल जूनियर सेक्शन – पुरस्कार नाइट 2025 संपन्न

डी-एडिक्शन सेंटर जल्द होगा शुरू, युवाओं को मिलेगी नई राह

उपायुक्त अजय नाथ झा ने पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दिए कि ड्रग माफियाओं की सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाए ताकि आम नागरिक निर्भय होकर प्रशासन को सहयोग कर सकें. उन्होंने कहा कि इस अभियान में गैर सरकारी संस्थाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाए. आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे किसी भी नशा कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्व की सूचना प्रशासन को दें और इस सामाजिक बुराई को खत्म करने में भूमिका निभाएं. बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर