WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा में युवती को शादी का झांसा देकर किया गया यौन शोषण, लाल बिल्डिंग क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक 16 साल की किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता के बयान के आधार पर बागबेड़ा थाना में आरोपी राकेश पासवान के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राकेश पासवान बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग, गोसाई टोला इलाके का निवासी है. किशोरी ने अपने बयान में बताया है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. आरोपी अक्सर किशोरी को बागबेड़ा स्टेशन रोड स्थित आदर्श लॉज में ले जाता था, जहां उसका यौन शोषण किया जाता था.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

किशोरी द्वारा अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया. परिजनों के साथ किशोरी ने बागबेड़ा थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. हमने उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर