Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
Giridih : तरुण मित्र परिषद का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न, अशोक जैन अध्यक्ष और मनोज कुमार जैन बने सचिव
जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित संस्था की 49वीं वार्षिक सभा में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव संस्था का लक्ष्य: दिव्यांगों और बुजुर्गों के जीवन में बदलाव लाना फतेह लाइव, रिपोर्टर दिल्ली की सामाजिक संस्था तरुण मित्र परिषद की 49वीं वार्षिक सभा और द्विवार्षिक चुनाव गिरिडीह जिले के मधुबन व गिरीडीह क्षेत्र की सेवा गतिविधियों के बीच लक्ष्मी नगर स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ. इस दौरान अशोक जैन को अध्यक्ष, मनोज कुमार जैन को सचिव, अशोक कुमार जैन को उपाध्यक्ष, आलोक जैन को सह सचिव, राकेश जैन को संगठन सचिव और अजय जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा कमल मेहरोत्रा, महेश…
अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ, पहले ही बिल्डिंग की गुणवत्ता पर उठे सवाल, मुखिया ने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 48 लाख रुपये की लागत से बनाए गए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट सेंटर की स्थिति उद्घाटन से पहले ही खराब हो चुकी है. छत पर भारी जल जमाव, दीवारों में दरारें और सिपेज जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ चुकी हैं. स्थानीय मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने इस लापरवाही के लिए ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को आवेदन देकर…
लोगों को धमकाने के लिए इस्तेमाल कर रहा था अवैध हथियार, पूछताछ में कई खुलासे गिरोह से जुड़े होने की आशंका, हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस फतेह लाइव, रिपोर्टर कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस को अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. उलियान के केडी फ्लैट निवासी 28 वर्षीय हरिकेश पटेल को पुलिस ने एक देशी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो खाली मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी टीसी कॉलोनी रोड के पास हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था. सूचना…
रेल नेटवर्क, श्रम और लोकेशन को बताया गया उपयुक्त, रांची में प्लांट की मांग जोशी का IRCTC से अनुरोध– झारखंड में जल्द हो प्लांट की स्थापना फतेह लाइव, रिपोर्टर दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने झारखंड में रेल नीर बॉटलिंग प्लांट स्थापित करने को लेकर IRCTC और रेल नीर प्रबंधन को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि राज्य की भौगोलिक स्थिति, विशेष रूप से हावड़ा-मुंबई, हावड़ा-दिल्ली और दक्षिण पूर्वी रेलवे कॉरिडोर के माध्यम से बेहतर रेल संपर्क, संयंत्र के लिए इसे आदर्श स्थान बनाता है. रांची, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, जमशेदपुर (टाटानगर) और हजारीबाग जैसे प्रमुख स्टेशनों…
भूमिज समाज ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप, राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा राज्य और केंद्र सरकारों पर भूमिज समाज ने साधा निशाना, संघर्ष का ऐलान फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के पावरु आदिवासी कला-संस्कृतिक भवन में आदिवासी भूमिज-समाज झारखंड की ओर से एक अहम तैयारी बैठक का आयोजन किया गया. जयपाल सिंह सरदारकी अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में झारखंड सरकार द्वारा जे-टेट नियमावली 2025 के प्रारूप में भूमिज भाषा को शामिल न करने पर गहरी नाराजगी जताई गई. वक्ताओं ने कहा कि भूमिज एक जनजातीय भाषा है, जिसकी अपनी विशिष्ट लिपि, संस्कृति और परंपरा है. वर्ष 2012 से लेकर…
2250 पन्नों का शुल्क लेकर महज 40 पन्नों की दी गई सूचना, धमकी देने का भी आरोप फतेह लाइव, रिपोर्टर आरटीआई कार्यकर्ता संघ ने रविवार को जादूगोड़ा में आयोजित प्रेसवार्ता में पोटका बीडीओ पर सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना देने में अनियमितता और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. संघ के अध्यक्ष दिल बहादुर ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता सुनील मुर्मू ने कुलडीहा पंचायत में हुए विकास कार्यों की जानकारी मांगी थी. बीडीओ द्वारा 2250 पन्नों की सूचना देने की बात कही गई और उसके लिए 4500 रुपये की मांग की गई. सुनील मुर्मू ने तय शुल्क…
नृत्य, गायन और मॉडलिंग में दिखेगा पूर्वी भारत की प्रतिभाओं का जलवा फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी भारत की प्रतिष्ठित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘टाल सीजन 4’ का दूसरा ऑडिशन 6 जून 2025 को धनबाद में आयोजित किया जाएगा. यह ऑडिशन ग्लोबल आर्ट स्टूडियो, अशोक विहार कॉलोनी, अनिल ट्रेडर्स के पास, भुइफोड़, धनबाद में होगा. जमशेदपुर स्थित साई गुरुकुल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्रीय कलाकारों को नृत्य, गायन और मॉडलिंग जैसे मंचों पर पहचान दिलाना है. प्रतियोगिता के तहत जमशेदपुर, रांची, बोकारो और कोलकाता में भी ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से चयनित प्रतिभागियों को अंतिम राउंड के लिए जमशेदपुर…
1. NCRTC का ऐतिहासिक ट्रायल: एक ही ट्रैक पर दौड़ी रैपिड रेल और मेट्रो भारत की पहली RRTS परियोजना में एनसीआरटीसी ने सराय काले खां से मेरठ (मोदिपुरम) तक नमो भारत ट्रेनों की टाइमटेबल ट्रायल सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। 82 किमी का यह सफर ट्रेन ने एक घंटे से भी कम में पूरा किया, जिससे तकनीकी क्षमता और टाइमिंग को लेकर सिस्टम की दक्षता सिद्ध हुई। 2. इंदौर राजा हत्याकांड: दो और गिरफ्तारी के साथ कुल 7 आरोपी सलाखों के पीछे राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघालय पुलिस ने दो और आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। अब…
🔴 मेष (Aries): आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कार्यस्थल पर आपके फैसले सराहे जाएंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी। 🟢 वृषभ (Taurus): आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी के साथ मतभेद हो सकता है, बातों को बढ़ावा न दें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 🟡 मिथुन (Gemini): आज का दिन मनचाही सफलता दिला सकता है। छात्रों को विशेष लाभ होगा। प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। नई योजनाएं बनेंगी जो भविष्य में लाभ देंगी। 🔵 कर्क (Cancer): घर-परिवार में…
लगातार खनन और वृक्षों की कटाई ने बर्बाद किया सारंडा कोः जस्टिस पाठक सारंडा के परिप्रेक्ष्य में लोगों को रोजगार देकर जोड़ने की जरूरत हैःधीरेंद्र कुमार खनन विभाग अब बेहद संजीदा हो गया हैः अरुण कुमार अवैध खनन और वृक्षों की कटाई ने बर्बाद किया सारंडा कोः डी.एस.श्रीवास्तव खनन, पर्यावरण और विकास ये सब एक-दूसरे के पूरकःसंजीव कुमार फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और सारंडा बचाओ अभियान के संयोजक सरयू राय ने कहा है कि अब सारंडा बदल रहा है। यह बदलाव दिख भी रहा है। सारंडा के परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार ने अनेक वर्किंग प्लान बनाए। मेटल…
