Jamshedpur : कदमा में युवक गिरफ्तार : ऑटोमेटिक पिस्टल और देशी कट्टा बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

SHARE:

  • लोगों को धमकाने के लिए इस्तेमाल कर रहा था अवैध हथियार, पूछताछ में कई खुलासे
  • गिरोह से जुड़े होने की आशंका, हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

फतेह लाइव, रिपोर्टर

कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस को अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. उलियान के केडी फ्लैट निवासी 28 वर्षीय हरिकेश पटेल को पुलिस ने एक देशी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो खाली मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी टीसी कॉलोनी रोड के पास हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था. सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसने घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ें : Potka : जे-टेट में भूमिज भाषा को शामिल करने की मांग, पोटका में आदिवासी समाज ने की रणनीतिक बैठक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

खंडहर क्वार्टर के शौचालय में छिपा रखा था हथियार

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर हरिकेश पटेल ने खुलासा किया कि उसने हथियारों को पास के एक खंडहरनुमा क्वार्टर के शौचालय में छिपा रखा था. पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर एक देशी पिस्टल, दो खाली मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और एक देशी कट्टा बरामद किया. आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस को संदेह है कि हरिकेश किसी अपराधी गिरोह से जुड़ा हो सकता है और उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी हो सकता है. इस दिशा में जांच जारी है. सिटी एसपी ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज किया गया है और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर