Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
कॉलेज परिवार ने पुष्प गुच्छ अर्पित कर राष्ट्रभक्त को याद किया फतेह लाइव, रिपोर्टर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कॉलेज सिंदरी धनबाद में डॉ. मुखर्जी की 72वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कॉलेज के सभी सदस्यों ने पुष्प गुच्छ अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया. प्रभारी प्राचार्य ने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका नारा था—एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान. कार्यक्रम में प्रो उमा लाल दास, प्रो अजय कुमार, प्रो पिंकी सिंह, प्रो सहाना राय, प्रो कुमारी रमा, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो उमेश कुमार मिश्रा, प्रो हर्ष सिंह,…
जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु छात्रों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया फतेह लाइव, रिपोर्टर बीआईटी सिंदरी में निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व नोडल पदाधिकारी डॉ. निशिकांत किस्कु एवं समन्वयक प्रो. प्रशान्त रंजन मालवीय ने किया. रैली का शुभारंभ संस्थान के महाप्रतिपालक प्रो. (डॉ.) राजीव वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया. रैली संस्थान के प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर विभिन्न विभागों, छात्रावासों और आसपास के क्षेत्रों से होते हुए मुख्य गेट तक पहुँची. इस दौरान छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” और “स्वस्थ युवा, समृद्ध…
राष्ट्रभक्त डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि डॉ. मुखर्जी के बलिदान को याद कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प फतेह लाइव, रिपोर्टर चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में छोटा नीमडीह में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि का आयोजन हुआ. नगर अध्यक्ष पवन शर्मा की अगुवाई में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. सभी ने पुष्प अर्पित कर डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया. वक्ताओं ने उनके विचारों और एक देश-एक विधान के…
कानून व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने को लेकर प्रशासन व समिति सदस्यों में बनी सहमति सभी समुदायों से अपील – आपसी सहयोग से पर्व को बनाएं शांतिपूर्ण और सफल फतेह लाइव, रिपोर्टर मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से बर्मामाइंस थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की एक विशेष बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में थाना प्रभारी, ट्रैफिक विभाग के अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे. समिति सदस्यों ने पर्व के दौरान जुलूस मार्ग में बिजली, पानी, सफाई और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की, जिस पर थाना प्रशासन ने…
पहले से प्रस्तावित मिनी स्टेडियम के लिए चयनित मैदान पर विभाग द्वारा निर्माण की कोशिश, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण नाराज़ 24 जुलाई को फिर से ग्राम सभा में पारित हुआ स्टेडियम प्रस्ताव, मंत्री और डीसी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह प्रखंड के महेशलुंडी पंचायत में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित एकमात्र मैदान पर अब सरकारी विभाग की नजर लग गई है. यह मैदान उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पास तेलिया पोखर के समीप स्थित है. इस जमीन पर 11 फरवरी 2023 को बाल ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर मिनी स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया था,…
84 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, दो विद्यालयों को मिला संयुक्त प्रथम स्थान अभिभावकों व शिक्षकों की रही उत्साहजनक उपस्थिति, आयोजन को मिली सराहना फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन संस्थान द्वारा आयोजित डेढ़ माह तक चलने वाले तुलसी जयंती समारोह का शुभारंभ रविवार को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ हुआ. इस प्रतियोगिता में शहर के 21 विद्यालयों से 84 विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने स्वागत भाषण के साथ की, जिसमें उन्होंने समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की. इसके…
स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में छूटा था महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग, आरपीएफ की तत्परता से मिला वापस महत्वपूर्ण दस्तावेज और दवाइयों से भरा बैग लौटाकर आरपीएफ ने फिर जीता भरोसा फतेह लाइव, रिपोर्टर आरपीएफ/रांची मंडल के कमांडेंट श्री पवन कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सहयोग को प्राथमिकता दी जा रही है. इसी क्रम में 22 जून 2025 को आरपीएफ पोस्ट/झालदा को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12818 (स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस) के कोच H1 (सी केबिन), बर्थ संख्या 07 पर एक यात्री का बैग छूट गया है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई बलराम कुमार…
रांची आरपीएफ की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, बिहार ले जाई जा रही थी ₹9,100 की शराब फतेह लाइव, रिपोर्टर आरपीएफ कमांडेंट रांची पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन “सतर्क” के तहत मुरी रेलवे स्टेशन और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके पास भारी बैग थे. पूछताछ में उनकी पहचान गणेश प्रसाद (उम्र 55 वर्ष, निवासी गया, बिहार) एवं मोहित कुमार (उम्र 21 वर्ष, निवासी पटना, बिहार) के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उनके पास से 8 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की और 10 कैन…
कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और योजनाओं की नाकामी पर बीजेपी का राज्यव्यापी विरोध, जमुआ में भी तैयारियां पूरी जनता की आवाज बुलंद करने में जुटे विधायक और पूर्व जनप्रतिनिधि, सरकार पर बनेगा दबाव फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड की बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं की विफलता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी पूरे राज्य में प्रखंड स्तर पर जन प्रदर्शन करेगी. इसी क्रम में जमुआ विधानसभा क्षेत्र में 24 जून 2025 (मंगलवार) को देवरी और जमुआ प्रखंड मुख्यालयों में विरोध जन प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. जमुआ की विधायक मंजू कुमारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सुबह 10:30 बजे देवरी प्रखंड…
मुखिया असित सरदार के नेतृत्व में लगा विशेष शिविर, आधार-वोटर कार्ड जैसे दस्तावेजों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा दस्तावेजों की कमी बनी सबसे बड़ी समस्या, समाधान हेतु आगे आया प्रशासन फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में आदिम जनजाति सबर परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. पंचायत के मुखिया असित सरदार के निर्देश में आयोजित इस कैंप में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इनमें विद्युत विभाग से प्रकाश कुमार सिंह, वन विभाग से नवीन कुमार झा, कल्याण विभाग से सुखलाल हेंब्रम, सामाजिक…
