WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से हुआ तुलसी जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ

SHARE:

  • 84 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, दो विद्यालयों को मिला संयुक्त प्रथम स्थान
  • अभिभावकों व शिक्षकों की रही उत्साहजनक उपस्थिति, आयोजन को मिली सराहना

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन संस्थान द्वारा आयोजित डेढ़ माह तक चलने वाले तुलसी जयंती समारोह का शुभारंभ रविवार को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ हुआ. इस प्रतियोगिता में शहर के 21 विद्यालयों से 84 विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने स्वागत भाषण के साथ की, जिसमें उन्होंने समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की. इसके उपरांत गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : तरुण मित्र परिषद का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न, अशोक जैन अध्यक्ष और मनोज कुमार जैन बने सचिव

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

21 स्कूलों के छात्रों ने दिखाया उत्साह, हुई पांच राउंड की रोचक क्विज प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के प्रारंभ में प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा ली गई, जिसके आधार पर छह दलों का चयन कर पांच राउंड की त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई. इसका संचालन अरुणा भूषण शास्त्री, सूरज सिंह राजपूत एवं पूनम महानंद ने किया. परिणाम के अनुसार ए.आई.डब्ल्यू.सी. एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस और डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. द्वितीय स्थान श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर और तृतीय स्थान केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस को मिला. प्रोत्साहन पुरस्कार जूस्को स्कूल, साउथ पार्क और भारत सेवाश्रम संघ, प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड को प्रदान किया गया.

इसे भी पढ़ें : Potka : सबर परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु पोटका में विशेष कैंप का आयोजन

दो स्कूलों को मिला पहला स्थान, सभी प्रतिभागियों को मिले उपहार व प्रमाण पत्र

कार्यक्रम को सफल बनाने में साहित्य समिति की डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. यमुना तिवारी व्यथित, डॉ. अजय ओझा, नीलिमा पांडेय, सुरेश चंद्र झा, डॉ. वीणा पांडेय भारती सहित अन्य शिक्षाविदों और कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए. कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षकों की भी बड़ी उपस्थिति रही, जिससे समारोह की गरिमा और अधिक बढ़ गई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर