Breaking News
Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन Jamshedpur : टाटा स्टील फाउंडेशन कर्मचारियों को मिलेगा ₹57 हजार का परफॉर्मेंस रिवॉर्ड
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : महेशलुंडी पंचायत के इकलौते खेल मैदान पर मंडरा रहा संकट, ग्रामीणों ने जताया विरोध

SHARE:

  • पहले से प्रस्तावित मिनी स्टेडियम के लिए चयनित मैदान पर विभाग द्वारा निर्माण की कोशिश, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण नाराज़
  • 24 जुलाई को फिर से ग्राम सभा में पारित हुआ स्टेडियम प्रस्ताव, मंत्री और डीसी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह प्रखंड के महेशलुंडी पंचायत में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित एकमात्र मैदान पर अब सरकारी विभाग की नजर लग गई है. यह मैदान उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पास तेलिया पोखर के समीप स्थित है. इस जमीन पर 11 फरवरी 2023 को बाल ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर मिनी स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया था, जिसे ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया. इस प्रस्ताव को सीसीएल द्वारा एनसीआरपी फंड से स्वीकृति भी मिल गई थी और इसके लिए प्राक्कलन राशि भी तय हो चुकी है. इसके बावजूद अब संबंधित विभाग इसी जमीन पर खेल परिसर बनाने की योजना बना रहा है, जिससे ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में भारी नाराज़गी है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन “अमानत” के तहत आरपीएफ/झालदा ने यात्री का छूटा बैग सुरक्षित लौटाया

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जनसमर्थन से चुनी गई जमीन पर विभागीय दखल को ग्रामीणों ने बताया पंचायती अधिकारों का उल्लंघन

पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव और भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने स्पष्ट किया कि उक्त जमीन पहले ही मिनी स्टेडियम के लिए चयनित है और पंचायत स्तर पर इसे स्वीकृति मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने स्वयं आर्थिक और शारीरिक श्रम लगाकर इस जमीन को खेल मैदान में तब्दील किया है. ऐसे में अब कोई भी विभागीय निर्माण पंचायती व्यवस्था के खिलाफ होगा. दोनों नेताओं ने यह भी कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए मैदान बढ़ाने की जरूरत है, न कि घटाने की. गिरिडीह शहर और मुफ्फसिल क्षेत्रों में पहले ही खेल के मैदान खत्म हो चुके हैं या अनुपयोगी बन चुके हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से हुआ तुलसी जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ

‘मैदान घटे नहीं, बढ़ें‘— माले नेता और मुखिया ने सरकार से पुनर्विचार की मांग की

ग्रामीणों की मांग है कि विभाग खेल परिसर के लिए पंचायत क्षेत्र में मौजूद अधिग्रहित अन्य खाली जमीनों को चुने. वहीं, 24 जुलाई को एक बार फिर ग्राम सभा का आयोजन कर मैदान पर मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया. सभा में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि वे यह मामला मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गिरिडीह उपायुक्त के समक्ष रखेंगे. इस ग्राम सभा में उप मुखिया रमेश कंधवे, सोनू ठाकुर, अविनाश मंडल, सोमनाथ पाल, गोविंद दास समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में मैदान की रक्षा का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर