WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

BIT Sindri : निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ साइकिल रैली आयोजित

SHARE:

  • जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु छात्रों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बीआईटी सिंदरी में निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व नोडल पदाधिकारी डॉ. निशिकांत किस्कु एवं समन्वयक प्रो. प्रशान्त रंजन मालवीय ने किया. रैली का शुभारंभ संस्थान के महाप्रतिपालक प्रो. (डॉ.) राजीव वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया. रैली संस्थान के प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर विभिन्न विभागों, छात्रावासों और आसपास के क्षेत्रों से होते हुए मुख्य गेट तक पहुँची. इस दौरान छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” और “स्वस्थ युवा, समृद्ध राष्ट्र” जैसे नारों के साथ जागरूकता संदेश फैलाए. विशिष्ट अतिथियों में प्रो. जितेंद्र नाथ महतो, प्रो. नरेश प्रसाद चौधरी, प्रो. मनोज कुमार मिश्र, प्रो. महेन्द्र कुमार भगत समेत अन्य शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से हुआ तुलसी जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बीआईटी सिंदरी में नशा मुक्ति के लिए युवाओं को किया गया प्रेरित

साइकिल रैली के समापन अवसर पर प्रो. (डॉ.) राजीव वर्मा ने उपस्थित सभी को मादक पदार्थों से दूर रहने और समाज में सकारात्मक सोच फैलाने की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल ज्ञान का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने वाला संस्थान भी है. इस पहल की सफलता में प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और छात्र सभी ने योगदान दिया. बीआईटी सिंदरी द्वारा यह कार्यक्रम नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया है, जिससे युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी और वे स्वस्थ जीवन शैली अपनाएंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर