Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
🔴 मेष (Aries): आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में सफलता दिला सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। सेहत में सुधार होगा। 🟢 वृषभ (Taurus): धन की स्थिति मजबूत हो सकती है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। घरेलू माहौल में शांति बनी रहेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। मानसिक रूप से राहत का अनुभव करेंगे। 🟡 मिथुन (Gemini): नए विचारों और योजनाओं के लिए दिन उत्तम है। दोस्तों से मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। प्रेम जीवन में रोमांच बना रहेगा। छोटी यात्रा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को गिरिडीह स्थित झामुमो जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का संचालन जिला सचिव महालाल सोरेन ने किया. इस दौरान सदस्यता अभियान, जिला समिति के विस्तार और विभिन्न वर्ग संगठनों के गठन पर विस्तृत चर्चा हुई. संजय सिंह ने कहा कि जिला समिति का विस्तार शीघ्र ही किया जाएगा ताकि संगठन मजबूती से जनहित के मुद्दों पर काम कर सके. इसके साथ ही कुल नौ वर्ग संगठनों का गठन करने का भी निर्णय लिया गया है, जिसमें युवा मोर्चा,…
किरण पब्लिक स्कूल में हुई बैठक में उठी वेतन, मानदेय और विभागीय कार्य में सहभागिता की आवाज फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ, जिला शाखा गिरिडीह की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष दिव्या देवी की अध्यक्षता में किरण पब्लिक स्कूल परिसर में संपन्न हुई. बैठक में जिले के तमाम प्रखंडों की जलसहिया सदस्याएं शामिल हुईं. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा और जल जीवन मिशन से जुड़ी विभागीय कार्यशैली पर प्रशिक्षण देना रहा. बैठक में बताया गया कि वर्षों से जलसहिया को विभागीय योजना से अलग-थलग रखकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है. अब जबकि विभागीय…
सदर अस्पताल में बुजुर्गों के लिए ₹5 लाख के स्वास्थ्य बीमा कार्ड का वितरण, लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर सदर अस्पताल में सोमवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के बीच प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य बीमा सुविधा वाला स्मार्ट कार्ड वितरित किया. इस मौके पर सांसद ने उपस्थित बुजुर्गों से योजना का लाभ लेने और आसपास के अन्य वरिष्ठ नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि केवल आधार कार्ड लेकर सदर अस्पताल आएं…
बिष्टुपुर थाना में ओडिशा निवासी दिलीप टेबरीवाल पर गंभीर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, दो साल से नहीं चुकाई बकाया रकम फतेह लाइव, रिपोर्टर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमानी सेंटर स्थित एक कार शोरूम से दो साल पहले खरीदी गई लग्जरी कार को लेकर धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी व्यापारी दिलीप टेबरीवाल पर 30.70 लाख की कार केवल 20 लाख रुपये देकर ले जाने और बाकी की राशि नहीं चुकाने का आरोप है. पीड़ित कारोबारी आशिफ रजा की शिकायत पर 22 जून को बिष्टुपुर थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की…
गर्भवती पत्नी की हत्या मामले में दोष साबित होने पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने सुनाया निर्णय फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने कसमार थाना क्षेत्र के जम्हर गांव निवासी छत्रू कुमार महतो को दहेज हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए 10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. यह फैसला 2021 में दर्ज मामले पर आया है, जिसमें मृतका संगीता देवी के पिता विश्वनाथ महतो ने अभियुक्त और उसके परिजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था. पीड़िता की…
राज्य सरकार से मिलने वाले चार लाख के मुआवजा हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू, लीगल एड क्लिनिक करेगा सहयोग फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत चांदपुर पंचायत के पोड़ाभूमरी गांव में एक माह पूर्व जहरीले सांप के काटने से पराव मुर्मू उर्फ घसिया मुर्मू की मौत हो गई थी. इस मामले में डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पीएलवी चयन कुमार मंडल, छाकु माझी एवं कुरूमीता मुर्मू ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की. जानकारी के अनुसार, रात 12 बजे पराव को सांप ने काटा और सुबह 4 बजे उसने यह जानकारी अपने बड़े भाई को दी. तब…
स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्य में तेजी, सेवा की गुणवत्ता सुधार, सिकल सेल व टीबी नियंत्रण पर भी रहा ज़ोर WHO विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य योजनाओं पर दी तकनीकी जानकारी, स्क्रीनिंग और ई-हेल्थ को मिलेगी गति फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM), हॉस्पिटल मैनेजमेंट और 15वें वित्त आयोग के तहत जारी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…
बाल विवाह, बाल व्यापार, मजदूरी और यौन शोषण के मुद्दों पर जागरूकता एवं बाल सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पहल फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह नगर भवन में सोमवार को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बाल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता बढ़ाना एवं अधिकारियों को सशक्त बनाना था. कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी एवं…
पुलिस-प्रशासन ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए दिया आश्वासन पुलिस-प्रशासन ने त्योहारों को लेकर दिए सतर्कता और सहयोग के संकेत फतेह लाइव, रिपोर्टर मोहर्रम एवं रथ यात्रा के मद्देनजर पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पोटका सीओ निकिता बाला, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू एवं एसआई अजीत कुमार मौजूद रहे. अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से पर्व-त्योहारों को लेकर संवाद किया और सभी से सहयोग की अपील की. बैठक में मौजूद लोगों ने आश्वस्त किया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मोहर्रम और रथ यात्रा…
