Potka : मोहर्रम एवं रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

  • पुलिस-प्रशासन ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए दिया आश्वासन
  • पुलिस-प्रशासन ने त्योहारों को लेकर दिए सतर्कता और सहयोग के संकेत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मोहर्रम एवं रथ यात्रा के मद्देनजर पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पोटका सीओ निकिता बाला, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू एवं एसआई अजीत कुमार मौजूद रहे. अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से पर्व-त्योहारों को लेकर संवाद किया और सभी से सहयोग की अपील की. बैठक में मौजूद लोगों ने आश्वस्त किया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मोहर्रम और रथ यात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह और जादूगोड़ा में ब्रॉउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश शुरू

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सद्भावना और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने पर बनी आम सहमति

सीओ निकिता बाला ने बताया कि क्षेत्र में मोहर्रम के अवसर पर किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकलता है और लोग वर्षों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाते आ रहे हैं. प्रशासन हर स्थिति में सहयोग के लिए तत्पर रहेगा. बैठक में पंचायत प्रतिनिधि मुखिया पानो सरदार, अमृत मांझी, सुकलाल सरदार, शंकर मुंडा समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर