WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने PM-ABHIM और 15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

SHARE:

  • स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्य में तेजी, सेवा की गुणवत्ता सुधार, सिकल सेल व टीबी नियंत्रण पर भी रहा ज़ोर
  • WHO विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य योजनाओं पर दी तकनीकी जानकारी, स्क्रीनिंग और ई-हेल्थ को मिलेगी गति

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM), हॉस्पिटल मैनेजमेंट और 15वें वित्त आयोग के तहत जारी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सजग एवं संवेदनशील होकर कार्य करने की सलाह दी ताकि आमजन तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंच सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त ने घाटशिला में हेरिटेज विलेज का किया निरीक्षण, दो माह में कार्य पूर्ण करने का निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

PM ABHIM के तहत निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल

बैठक के दौरान उपायुक्त ने PM-ABHIM एवं 15वें वित्त आयोग के तहत सीएचसी, एचएससी भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंताओं (भवन प्रमंडल, विशेष प्रमंडल, एनआरईपी) को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने सिविल सर्जन को कहा कि जिन भवनों के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है, वहाँ संबंधित अंचल अधिकारियों और अनुमंडल पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. निर्माणाधीन यूनिट्स को शीघ्र पूरा कर, संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए ताकि जनता को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बारीगोड़ा एसयूवी में उत्साहपूर्वक मनाया गया ओलंपिक दिवस

स्वास्थ्य भवन निर्माण में भूमि समस्या को सुलझा कर शीघ्र पूर्ण करें कार्य

उपायुक्त ने बैठक में सिकल सेल रोग की रोकथाम, स्क्रीनिंग और उपचार प्रबंधन की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समन्वय में कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों में स्क्रीनिंग अभियान चलाने का निर्देश भी दिया ताकि इस आनुवंशिक बीमारी की समय रहते पहचान की जा सके. डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, बच्चों का समय पर टीकाकरण और वजन मापन पर भी उपायुक्त ने बल दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Potka : मोहर्रम एवं रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

सिकल सेल व संस्थागत प्रसव को लेकर प्रशासन सख्त, निर्देशों का पालन अनिवार्य

बैठक में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के विशेषज्ञ डॉ अमित कुमार तिवारी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से अधिकारियों को सिकल सेल रोग, टीबी उन्मूलन, ई-संजीवनी पोर्टल, एनिमिया मुक्त भारत, टीबी मुक्त पंचायत, निश्चय मित्र, ANC रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव एवं नियमित टीकाकरण पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सिकल सेल एक गंभीर रक्त विकार है जिसे स्क्रीनिंग और जागरूकता से नियंत्रित किया जा सकता है. बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता (भवन व प्रमंडल), NHM, WHO, DPM समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर