Jamshedpur : उपायुक्त ने घाटशिला में हेरिटेज विलेज का किया निरीक्षण, दो माह में कार्य पूर्ण करने का निर्देश

SHARE:

  • रूर्बन मिशन के तहत बन रही परियोजना को सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन का मिलेगा संबल
  • जिला प्रशासन ने दिया संकेत – हेरिटेज विलेज से मिलेगा पर्यटन को नया आयाम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को घाटशिला प्रखंड के कशीदा पंचायत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत निर्माणाधीन हेरिटेज विलेज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और निर्माण में हो रही देरी को लेकर संवेदक तथा संबंधित पदाधिकारियों से सवाल-जवाब किए. उपायुक्त ने दो टूक निर्देश दिया कि अगले दो महीनों के भीतर कार्य पूर्ण कर हेरिटेज विलेज को पर्यटकों के लिए खोला जाए. उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देगी.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : उलीडीह और जादूगोड़ा में ब्रॉउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश शुरू

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्थानीय रोजगार और सांस्कृतिक संवर्धन का केंद्र बनेगा घाटशिला हेरिटेज विलेज

निरीक्षण के दौरान बिजली, जल निकासी और अन्य आधारभूत आवश्यकताओं से संबंधित समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया गया. उन्होंने संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए. निरीक्षण के दौरान एसडीओ सुनील चंद्र, बीडीओ, सीओ, जिला खेल पदाधिकारी, संवेदक और अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर