WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : झामुमो जिला समिति की बैठक में समिति विस्तार और वर्ग संगठन गठन पर जोर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को गिरिडीह स्थित झामुमो जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का संचालन जिला सचिव महालाल सोरेन ने किया. इस दौरान सदस्यता अभियान, जिला समिति के विस्तार और विभिन्न वर्ग संगठनों के गठन पर विस्तृत चर्चा हुई. संजय सिंह ने कहा कि जिला समिति का विस्तार शीघ्र ही किया जाएगा ताकि संगठन मजबूती से जनहित के मुद्दों पर काम कर सके. इसके साथ ही कुल नौ वर्ग संगठनों का गठन करने का भी निर्णय लिया गया है, जिसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, मजदूर मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, व्यवसाय मोर्चा, क्रीड़ा मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा और पिछड़ा अनुसूचित वर्ग मोर्चा शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सांप काटने से मृत पराव मुर्मू के परिजनों से मिले पीएलवी, मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झामुमो में सदस्यता अभियान को मिलेगी नई गति

बैठक में जिला अध्यक्ष ने प्रखंड समितियों से संबंधित वर्ग संगठनों के लिए नामांकित सदस्यों की सूची शीघ्र भेजने का आह्वान किया. बैठक में सर्वसम्मति से जिला समिति को विस्तार और वर्ग संगठन के गठन के लिए अधिकृत किया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि झामुमो का जन्म जनआन्दोलन से हुआ है और जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. साथ ही प्रखंड समितियों को जनता की समस्याओं के समाधान में तत्पर रहने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : दहेज हत्या मामले में दोषी छत्रू कुमार महतो को 10 साल की सश्रम कारावास

झामुमो की प्रखंड समितियों को मिली नई जिम्मेदारी

बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, प्रणव वर्मा, शाहनवाज अंसारी समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे. साथ ही प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिवों ने भी अपनी महत्वपूर्ण टिप्पणियां और सुझाव साझा किए. इस अवसर पर दारा हाजरा, दिलीप रजक, चांद रसीद, कमल दास सहित अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अपने विचार व्यक्त किए. बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार, जल्द ही झामुमो जिला समिति के विस्तार एवं वर्ग संगठन के गठन की प्रक्रिया पूरी कर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर