Breaking News
Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली JDU Jharkhand : जदयू के राष्ट्रीय संगठन में धर्मेंद्र तिवारी की एंट्री, पश्चिम बंगाल की कमान भी सौंपी Press Club Off Jamshedpur : 21 नवंबर को जुटेंगे कोल्हान के पत्रकार, माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह Jamshedpur : लाला लाजपत राय और शहीद करतार सिंह सराभा को नमन परिवार ने दी श्रद्धांजलि Jamshedpur : छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : झारखंड सरकार की विफलताओं के खिलाफ जमुआ में जोरदार जन प्रदर्शन 24 जून को

SHARE:

  • कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और योजनाओं की नाकामी पर बीजेपी का राज्यव्यापी विरोध, जमुआ में भी तैयारियां पूरी
  • जनता की आवाज बुलंद करने में जुटे विधायक और पूर्व जनप्रतिनिधि, सरकार पर बनेगा दबाव

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड की बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं की विफलता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी पूरे राज्य में प्रखंड स्तर पर जन प्रदर्शन करेगी. इसी क्रम में जमुआ विधानसभा क्षेत्र में 24 जून 2025 (मंगलवार) को देवरी और जमुआ प्रखंड मुख्यालयों में विरोध जन प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. जमुआ की विधायक मंजू कुमारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सुबह 10:30 बजे देवरी प्रखंड कार्यालय में तथा दोपहर 1:00 बजे जमुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में विरोध कार्यक्रम आयोजित होगा. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम होगा.

इसे भी पढ़ें : Potka : सबर परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु पोटका में विशेष कैंप का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे रविंद्र कुमार राय और लक्ष्मण स्वर्णकार, कार्यकर्ताओं को दिया आमंत्रण

विधायक मंजू कुमारी ने जानकारी दी कि जन प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रविंद्र कुमार राय और गांडेय के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे. उन्होंने देवरी और जमुआ प्रखंड के सभी मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे समय से उपस्थित होकर इस विरोध कार्यक्रम को सफल बनाएं. मंजू कुमारी ने कहा कि यह आंदोलन झारखंड में गठबंधन सरकार की मनमानी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता के खिलाफ जनहित में एक जरूरी कदम है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर