Ranchi : ऑपरेशन “सतर्क” के तहत मुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ी अवैध शराब की खेप

SHARE:

  • रांची आरपीएफ की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, बिहार ले जाई जा रही थी ₹9,100 की शराब

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आरपीएफ कमांडेंट रांची पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन “सतर्क” के तहत मुरी रेलवे स्टेशन और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके पास भारी बैग थे. पूछताछ में उनकी पहचान गणेश प्रसाद (उम्र 55 वर्ष, निवासी गया, बिहार) एवं मोहित कुमार (उम्र 21 वर्ष, निवासी पटना, बिहार) के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उनके पास से 8 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की और 10 कैन हायवर्ड्स बियर बरामद हुई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹9,100/- आंकी गई.

इसे भी पढ़ें : Potka : सबर परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु पोटका में विशेष कैंप का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शराब को अवैध रूप से बिहार ले जाकर बेचने की योजना में थे. उनके पास शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था. आरपीएफ टीम ने मौके पर शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए पोस्ट मुरी लाया. 23 जून 2025 को बरामद शराब व दोनों आरोपियों को आबकारी विभाग, रांची को विधिक कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया. इस कार्रवाई में आरपीएफ उपनिरीक्षक रवि शंकर, बसंता मलिक, प्रधान आरक्षक सुनील कुमार यादव, दीपक ठाकुर, कुमार कुशल और महिला आरक्षक के.बी. यादव की अहम भूमिका रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर