Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
भारत-साइप्रस संबंधों में नई ऊर्जा, भूमध्यसागर क्षेत्र में भारत की मजबूत मौजूदगी और तुर्की के बढ़ते प्रभाव पर प्रभावी संतुलन फतेह लाइव, रिपोर्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइप्रस यात्रा भारत की पश्चिम-केन्द्रित कूटनीति में एक निर्णायक मोड़ है. यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब तुर्की द्वारा बार-बार कश्मीर मुद्दे पर वैश्विक मंचों पर भारत की नीतियों का विरोध किया गया है. भारत ने इस विरोध का सीधा जवाब देने के बजाय ‘मूक कूटनीति’ का सहारा लिया है और ऐसे देशों से रणनीतिक साझेदारी मजबूत कर रहा है जो स्वयं तुर्की की आक्रामक नीतियों के शिकार रहे हैं. साइप्रस, जिसने…
विश्व योग दिवस पर व्यवहार न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित, न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास फतेह लाइव, रिपोर्टर विश्व योग दिवस के अवसर पर जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के लोक अदालत हॉल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने की. उन्होंने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की आत्मा है. यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलन प्रदान करता है. श्री पांडेय ने जोर देकर कहा कि निरोग और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए योग…
विधायक सरयू राय ने कहा- विकास योजनाओं में ज़मीनी हक़ीक़तों की अनदेखी बन रही है तबाही का कारण नालों के सहारे विकास की बात कर रहे सरयू राय, कहा—जनचेतना से ही निकलेगा समाधान फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय 24 जून को जल जमाव की समस्या और उसके समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित करने जा रहे हैं. यह बैठक बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगी. बैठक से पूर्व विधायक खुद शहर के उन इलाकों का भ्रमण करेंगे, जहां हाल की बारिश ने जान-माल का भारी नुकसान पहुंचाया है.…
एमजीएम थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच फतेह लाइव, रिपोर्टर एमजीएम थाना क्षेत्र के दलदली ग्राम निवासी 28 वर्षीय पप्पू महतो और गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खखरीपाड़ा में रहने वाले विजय कुमार शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गोविंदपुर और एमजीएम थाना में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई है. पप्पू महतो नशे का आदी थी. वह पत्नी और मां के साथ रहता था. शनिवार को घर में विवाद होने के बाद वह फंदे से लटक गया. स्वजन उसे देर शाम एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर…
फर्जी निर्यात और टैक्स रिफंड घोटाले में कस्टम विभाग के अधिकारी जांच के घेरे में सात सोने की ईंटें और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त GST घोटाले की परतें जल्द खुलेंगी, जांच में कई बड़े नाम आ सकते हैं सामने फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर समेत झारखंड और बिहार के सात स्थानों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 100 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में एक साथ छापेमारी की. जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल (TMH) के पास स्थित एक वरिष्ठ जीएसटी अधिकारी के आवास पर भी जांच एजेंसी ने कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि यह घोटाला नेपाल के रास्ते किए गए…
हत्या, रंगदारी और फायरिंग के कई मामलों में वांछित था निसार हसन उर्फ निशु, जमशेदपुर पुलिस कर रही पूछताछ फतेह लाइव, रिपोर्टर कई आपराधिक मामलों में वांछित निसार हसन उर्फ निशु को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जमशेदपुर पुलिस शनिवार देर शाम शहर लेकर पहुंची. निशु के खिलाफ हत्या, रंगदारी और फायरिंग की एफआईआर दर्ज है. जानकारी के अनुसार, निशु जमशेदपुर में अपराधों को अंजाम देने के बाद देश छोड़कर बहरीन चला गया था और वहीं से गिरोह को संचालित कर रहा था. 14 मई को तत्कालीन एसएसपी कौशल किशोर के निर्देश पर लुक आउट नोटिस जारी किया गया था,…
शांति और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी अखाड़ा समितियों ने लिया बड़ा फैसला, प्रशासन ने जताया आभार फतेह लाइव, रिपोर्टर इस वर्ष आजादनगर थाना क्षेत्र के सभी मोहर्रम अखाड़ा समितियों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है कि वे मुहर्रम के अवसर पर जुलूस नहीं निकालेंगे. अखाड़ा समितियों ने सामाजिक समरसता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह सराहनीय निर्णय लिया है. समितियों का मानना है कि जुलूस के दौरान आपातकालीन सेवाओं में रुकावट और असामाजिक तत्वों की सक्रियता से समाज को नुकसान होता है. इस फैसले से प्रशासन को भी राहत मिलेगी और साथ ही…
सड़क, नाली, बिजली और सफाई को लेकर जताई चिंता, जदयू ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा फतेह लाइव, रिपोर्टर जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति ने रविवार को डिमना बस्ती, झारखंड कॉलोनी, साधु कॉलोनी, हयात नगर जैसे इलाकों में तूफानी दौरा कर संपर्क, समस्या और समाधान अभियान चलाया. समिति अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया, जिसमें जिला प्रवक्ता आकाश शाह समेत अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए. इस अभियान के दौरान नेताओं ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. लोगों ने बताया कि क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर हो चुकी…
जोड़़ी Rider’s, रॉयल किंग और क्रूज़र इंडिया क्लब ने मिलकर मनाया बाइक प्रेम का उत्सव, सुरक्षा को बताया प्राथमिकता फतेह लाइव, रिपोर्टर विश्व मोटरसाइकिल दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में बाइक प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस खास मौके पर Jodi Rider’s के संस्थापक पिंकी पाजी ने सुरक्षित और ज़िम्मेदार मोटरसाइकिल चलाने का संदेश दिया. उन्होंने हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और बाइक की नियमित देखभाल के महत्व को रेखांकित किया. मोटरसाइकिल को केवल एक वाहन नहीं, बल्कि जीवनशैली और आज़ादी का प्रतीक बताते हुए उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इसे जुनून के साथ, लेकिन ज़िम्मेदारी…
बलिदान दिवस पर सुदेश महतो और संजय मेहता ने झारखंड के सवालों पर राज्य सरकार को घेरा, आंदोलन तेज करने का ऐलान फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड के आंदोलनकारियों की उपेक्षा पर आजसू पार्टी ने बलिदान दिवस के मौके पर तीखी प्रतिक्रिया दी. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने राँची के खेलगाँव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “झारखंड आंदोलनकारियों को अपने ही राज्य में पहचान के लिए जूझना पड़ रहा है.” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों की भावना और योगदान को भूल गई है. बलिदान दिवस पर सुदेश…
