Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
पत्नी बासंती गागराई के साथ किया योग, तनावमुक्त जीवन के लिए योग को बताया प्रभावी उपाय फतेह लाइव, रिपोर्टर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने अपने आवास में योगाभ्यास किया. इस अवसर पर उनकी पत्नी एवं समाजसेवी बासंती गागराई भी उनके साथ मौजूद रहीं. विधायक ने योग को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलन प्रदान करता है. इसे भी पढ़ें : Seraikela : खरसावां के अधूरे 500 बेड अस्पताल को लेकर सांसद ने जताई चिंता, स्वास्थ्य…
न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास, योग के महत्व पर दी जानकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बोकारो अनील कुमार मिश्रा के निर्देश पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति की सचिव रश्मि अग्रवाल, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला, राज कुमार पांडेय समेत न्यायालय के कई पदाधिकारी, कर्मचारी एवं पीएलवी उपस्थित थे. योग शिविर…
स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर तेज हुई प्रक्रिया सांसद की सक्रियता से जगी उम्मीद, मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर खूंटी जिले के मुरहू में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने की ओर बढ़ रही है. खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने शनिवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से रांची में विशेष मुलाकात की और मुरहू में शीघ्र नए स्वास्थ्य भवन के निर्माण की मांग रखी. यह पहल वर्ष 2019 में दाखिल लोकहित याचिका WP(PIL)-3217/2019 के तहत उच्च न्यायालय द्वारा…
11 वर्षों से अधूरे अस्पताल को लेकर सांसद कालीचरण मुंडा की पहल, मंत्री ने स्थल निरीक्षण का दिया भरोसा मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित होने की संभावना, मंत्री करेंगे स्थल निरीक्षण फतेह लाइव, रिपोर्टर खरसावां के आमदा स्थित 500 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण बीते 11 वर्षों से अधूरा है, जिससे इलाके की जनता को भारी निराशा झेलनी पड़ रही है. वर्ष 2014 तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन आज भी यह परिसर खंडहर बना हुआ है. शनिवार को इस गंभीर मुद्दे को लेकर सांसद कालीचरण मुंडा ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी…
योग दिवस के अवसर पर बाल विवाह, बाल मजदूरी और महिला अधिकारों पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम गुड टच-बैड टच की दी जानकारी, डालसा ने दिया सुरक्षा का भरोसा फतेह लाइव, रिपोर्टर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पोटका स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव धर्मेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. विद्यालय की छात्राओं ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू एवं डालसा सचिव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की…
कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद जारी हुआ वसूली नोटिस, अब हर तिथि पर अधिकारियों को देनी होगी उपस्थिति 5 अगस्त को होगी अगली सुनवाई, न्यायालय की सख्ती से बढ़ी अधिकारियों की चिंता फतेह लाइव, रिपोर्टर रांची स्थित झारखंड उच्च न्यायालय में वेबेल टेक्नोलॉजी लिमिटेड द्वारा जमशेदपुर के सहायक उत्पाद आयुक्त अजय कुमार और जेएसबीसीएल के प्रबंध निदेशक विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ दायर अवमानना याचिका संख्या 6157/2025 पर सुनवाई हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायमूर्ति एम. एस. रामचंद्र राव एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोर्ट के अंतरिम आदेश के…
राज्य सरकार के अनुदानित दर पर किसानों को मिलेगा धान बीज, आधुनिक खेती के लिए किया गया प्रोत्साहित अन्य लेम्प्स से भी जल्द शुरू होगा बीज वितरण, किसानों में दिखा उत्साह फतेह लाइव, रिपोर्टर शनिवार को पोटका प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित लेम्प्स परिसर में झारखंड सरकार की अनुदानित धान बीज वितरण योजना का शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने किसानों के बीच धान बीज का वितरण भी किया. विधायक ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और इस वर्ष भी समय पर धान बीज की आपूर्ति…
योग शरीर को निरोग एवं स्वस्थ बनाती है : सुनील गुप्ता फ़तेह लाइव,डेस्क बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में स्कूल के सहायक सचिव सह पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के बीच योग करके योग दिवस मनाया गया। इस दौरान पतंजलि की योग शिक्षिका हेमा सिंह, तनुश्री दत्ता, रोमा दे एवं संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से सैकड़ो स्कूली बच्चों के बीच कई सारे योग और अभ्यास करवाए। इस दौरान प्राचार्या कृष्णा पांडे एवं इंचार्ज सरोज ने योग करके स्वस्थ रहने का संदेश दी। स्कूल…
विभिन्न योजनाओं का लाभ देने संबंधी आवेदन लिए गए, ग्रामीणों के टीबी, सिकल सेल की भी जांच की गई फतेह लाइव, रिपोर्टर. धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आज पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 16 ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनजाति बहुल गांवों में सरकारी योजनाओं की जानकारी का प्रचार-प्रसार कर उन्हें योजनाओं से सीधे जोड़ना है, जिससे उनका समग्र सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा सके। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आवेदन लिए गए। आज के शिविर में आधार कार्ड के 11, आयुष्मान कार्ड के 27, पीएम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम को जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति रांची डीसी कार्यालय का नाम लेकर ‘झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना’ के लाभुकों एवं पदाधिकारियों से कॉल के माध्यम से लाभुकों की सूची एवं अन्य जानकारियों की मांग कर रहे हैं। इस क्रम में कॉल करने वाला व्यक्ति उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम का प्रोफाइल फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर भी जानकारी साझा करने हेतु दबाव बना रहा है। जिला प्रशासन इस प्रकार की गतिविधि को साइबर ठगी का प्रयास मानते हुए आम नागरिकों से अपील करता है कि वे ऐसे किसी भी कॉल या संदेश के…
