WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Seraikela : मुरहूवासियों को मिलेगी नई स्वास्थ्य सुविधा, सांसद कालीचरण मुंडा की पहल से बढ़ी उम्मीद

SHARE:

  • स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर तेज हुई प्रक्रिया
  • सांसद की सक्रियता से जगी उम्मीद, मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

खूंटी जिले के मुरहू में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने की ओर बढ़ रही है. खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने शनिवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से रांची में विशेष मुलाकात की और मुरहू में शीघ्र नए स्वास्थ्य भवन के निर्माण की मांग रखी. यह पहल वर्ष 2019 में दाखिल लोकहित याचिका WP(PIL)-3217/2019 के तहत उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्देशों के संदर्भ में की गई है. कोर्ट ने राज्य सरकार को 10 पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के जीर्णोद्धार या पुनर्निर्माण का आदेश दिया था, जिसमें मुरहू भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें : Potka : डालसा सचिव पहुंचे केजीबीवी पोटका, बालिकाओं को दी कानूनी जानकारी व योगाभ्यास का महत्व बताया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कोर्ट के निर्देश के बाद तेज हुई स्वास्थ्य भवन निर्माण की प्रक्रिया

18 दिसंबर 2023 को मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई बैठक में यह स्पष्ट हुआ था कि वर्तमान भवन जर्जर स्थिति में है और मरीजों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है. बैठक में सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि अस्पताल परिसर में खाली भूमि पर नया भवन बनाया जाए. पुराने भवन का निर्माण 12 वर्ष पूर्व अधूरे रूप में हुआ था, जो अब स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अनुपयुक्त है. स्वास्थ्य विभाग ने 18 मई 2023 को झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य सौंपने की सिफारिश भी कर दी थी, लेकिन कार्य में गति नहीं आ सकी.

इसे भी पढ़ें : Seraikela : खरसावां के अधूरे 500 बेड अस्पताल को लेकर सांसद ने जताई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द कार्य शुरू करने का दिया आश्वासन

बैठक में सर्वसम्मति से नए भवन निर्माण का निर्णय, पुराना भवन सुरक्षा के लिए असुरक्षित

सांसद कालीचरण मुंडा ने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि विभागीय प्रक्रिया को गति दी जाए और शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाए. उन्होंने कहा कि यह केवल भवन निर्माण का विषय नहीं, बल्कि हजारों ग्रामीणों के स्वास्थ्य अधिकार से जुड़ा मुद्दा है. मंत्री डॉ. अंसारी ने मामले को प्राथमिकता पर लेने की बात कही और संबंधित अधिकारियों को जल्द निर्देश देने का आश्वासन दिया. अब मुरहू वासियों को उम्मीद है कि वर्षों से लंबित अस्पताल भवन निर्माण का कार्य शीघ्र आरंभ होगा, जिससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर