Breaking News
Panthic gathering in the UK : ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਸ ਪੰਜਾਬ ਯੂ.ਕੇ. ਵੱਲੋਂ ਪੰਥਕ ਮਸਲਿਆਂ, ਮੌਜੂਦਾ ਹਾਲਾਤ ਤੇ ਭਵਿੱਖੀ ਰਣਨੀਤੀ ’ਤੇ 4 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਹੇਜ਼ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪੰਥਕ ਇਕੱਠ Jamshedpur : रामगढ़िया सभा में 4 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील Jamshedpur : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर Jamshedpur Police : बागबेड़ा में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, 17 से अधिक मामलों में रहा है आरोपी Jamshedpur : गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ताओं के लिए विशेष शिविर, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन योजना की दी जानकारी Jamshedpur : गांधी-शास्त्री जयंती पर नितारा फाउंडेशन का स्वास्थ्य जांच शिविर, 72 लोगों की हुई जांच
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : डालसा सचिव पहुंचे केजीबीवी पोटका, बालिकाओं को दी कानूनी जानकारी व योगाभ्यास का महत्व बताया

SHARE:

  • योग दिवस के अवसर पर बाल विवाह, बाल मजदूरी और महिला अधिकारों पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम
  • गुड टच-बैड टच की दी जानकारी, डालसा ने दिया सुरक्षा का भरोसा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पोटका स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव धर्मेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. विद्यालय की छात्राओं ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू एवं डालसा सचिव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई. थाना प्रभारी ने योग के नियमित अभ्यास और नशा से दूर रहने की अपील की, साथ ही बच्चियों को किसी भी प्रकार की ज़ोर-जबर्दस्ती या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के पुलिस से संपर्क करने को कहा.

इसे भी पढ़ें : धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आयोजित किए गए 16 ग्राम स्तरीय शिविर

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

योग से स्वास्थ्य लाभ की जानकारी, बच्चियों को नशा से दूर रहने की सलाह

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिदिन योगाभ्यास करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है. उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को डालसा की भूमिका और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी. बाल विवाह की रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने बताया कि बाल विवाह कराने पर दो साल की सजा या एक लाख रुपये का जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ित स्थानीय थाना, बीडीओ, सीडीपीओ या डालसा की मदद ले सकते हैं. उन्होंने सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में स्कूली बच्चों के बीच योग दिवस मनाया गया

बाल विवाह और बाल मजदूरी पर दी कानूनी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर भी साझा

कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव ने बाल मजदूरी पर भी विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि यदि कोई संस्था या व्यक्ति 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से जोखिम भरा काम करवाता है तो यह कानूनन अपराध है और उस पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. उन्होंने ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बीच अंतर बताते हुए बच्चियों को सतर्क रहने की सलाह दी. बच्चों ने पूछे गए सवालों के जवाब में विशेष रुचि दिखाई. कार्यक्रम में वार्डन रूमा हालदार, ज्योति सागर, सरिता कुमारी, पीएलवी चयन कुमार मंडल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे. सचिव ने भरोसा दिलाया कि डालसा सदैव गरीब, शोषित और पीड़ितों के लिए तत्पर है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर