धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आयोजित किए गए 16 ग्राम स्तरीय शिविर

SHARE:

विभिन्न योजनाओं का लाभ देने संबंधी आवेदन लिए गए, ग्रामीणों के टीबी, सिकल सेल की भी जांच की गई

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आज पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 16 ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनजाति बहुल गांवों में सरकारी योजनाओं की जानकारी का प्रचार-प्रसार कर उन्हें योजनाओं से सीधे जोड़ना है, जिससे उनका समग्र सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा सके। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आवेदन लिए गए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आज के शिविर में आधार कार्ड के 11, आयुष्मान कार्ड के 27, पीएम सम्मान निधि योजना के 10, उज्जवला योजना के 9, जनधन योजना के 4, जाति प्रमाण पत्र के 3, आवासीय प्रमाण पत्र के 3, राशन कार्ड के 4, केसीसी के 2, मनरेगा के 11 समेत अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिनमें अबतक 137 आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री की गई है । वहीं ग्राम स्तरीय शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच भी किया जा रहा। शिविर में 25 लोगों को सिकल सेल जांच तथा 20 लोगों को टीबी जांच किया गया।

शिविरों में विशेष रूप से वन अधिकार अधिनियम, आवास योजना, स्वास्थ्य योजनाएं, पेंशन योजना, प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पशुधन विकास योजना आदि तथा श्रम विभाग की योजनाएं एवं जनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के संबंध में जागरूकता के साथ-साथ आवेदन लिए जा रहे।

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान जनजातीय समुदाय को अधिकारों के प्रति सजग करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में एक पहल है। जिला प्रशासन की आमजनों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगामी शिविरों में भाग लें एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। आगामी शिविर 23 जून को आयोजित किया जाएगा जिनमें बहरागोड़ा का कटुशोल, चाकुलिया में बाडियागाजाड़, पीताजुड़ी, उदाल, धालभूमगढ़ में चुकरीपाड़ा, डुमरिया में बारूनिया, चिंगड़ा, लांगो, घाटशिला में केन्दोपोसी, महिषडूबा, नरसिंहपुर, उपर पावड़ा, झांटीझरना, जमशेदपुर में कुदादा, नान्दुप, लायलम, गुड़ाबांदा में बालिजुड़ी एवं मुड़ाकाटी का सबरटोला, मुसाबनी में उपरबंधा, पटमदा में लक्षीपुर तथा पोटका में टांगराइन शामिल है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें