Potka : विधायक संजीव सरदार ने किया पोटका लेम्प्स में धान बीज वितरण योजना का शुभारंभ

SHARE:

  • राज्य सरकार के अनुदानित दर पर किसानों को मिलेगा धान बीज, आधुनिक खेती के लिए किया गया प्रोत्साहित
  • अन्य लेम्प्स से भी जल्द शुरू होगा बीज वितरण, किसानों में दिखा उत्साह

फतेह लाइव, रिपोर्टर

शनिवार को पोटका प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित लेम्प्स परिसर में झारखंड सरकार की अनुदानित धान बीज वितरण योजना का शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने किसानों के बीच धान बीज का वितरण भी किया. विधायक ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और इस वर्ष भी समय पर धान बीज की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर बेहतर उत्पादन करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में स्कूली बच्चों के बीच योग दिवस मनाया गया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

किसानों को 19.50 रुपये प्रति किलो में मिलेगा धान बीज, विधायक ने दी जानकारी

विधायक संजीव सरदार ने जानकारी दी कि पोटका लेम्प्स से धान बीज वितरण की शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही अन्य लेम्प्स के माध्यम से भी यह सुविधा किसानों को मिलेगी. इस अवसर पर लेम्प्स अध्यक्ष पंचानन सरदार सहित सुधीर सोरेन, आनंद दास, जयपाल मुंडा, उत्तम साहू, एकलव्य मदीना, मनिंद्र नाथ महतो, तैलक भगत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर