Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
सरकारी योजनाओं की जानकारी और किशोरियों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से हुआ आयोजन किशोरियों को मिली योजनाओं की जानकारी, आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को किशोरी सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज, आकांक्षी जिला पदाधिकारी रिया कुमारी, आर. अंजलि, शशि भूषण प्रसाद और बंदना मोरिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों और टोलों से बड़ी संख्या में किशोरियां शामिल हुईं. सभा का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि किशोरियों को सरकारी योजनाओं का…
प्रखंड एवं जिला खेल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं ग्रामीण, पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर मिल रहे हैं निर्देश पंजीकरण में देरी से चूकेगा योजना का लाभ, जल्द करें प्रक्रिया पूरी फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड सरकार की सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब योजना के अंतर्गत गिरिडीह जिले में पंजीकरण प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश जारी किए गए हैं. योजना का उद्देश्य ग्राम से लेकर राज्य स्तर तक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना, ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ना और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है. जिले में अब तक 72 युवा क्लबों का पंजीकरण पूरा हो चुका है और शेष…
Giridih : डॉ. सिद्धार्थ सान्याल बने झारखंड स्वास्थ्य विभाग के निदेशक-इन-चीफ, गिरिडीह में खुशी की लहर
पूर्व सिविल सर्जन रहे डॉ. सान्याल की पदोन्नति पर गिरिडीहवासियों ने दी बधाई, बेहतर कार्यकाल की जताई उम्मीद फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्व में गिरिडीह में दो बार सिविल सर्जन रह चुके डॉ. सिद्धार्थ सान्याल को झारखंड सरकार ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें रांची में डायरेक्टर इन चीफ, हेल्थ डिपार्टमेंट झारखंड के पद पर पदोन्नत किया गया है. इससे पहले वे हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर के स्वास्थ्य निदेशक के रूप में कार्यरत थे. स्वास्थ्य विभाग में हाल ही में हुए फेरबदल के दौरान सरकार ने यह निर्णय लिया. गिरिडीह में डॉ. सान्याल के इस प्रमोशन को लेकर…
भूमि पूजन के साथ हुई भव्य आयोजन की तैयारियों की शुरुआत, 21 जुलाई को ट्रांसपोर्ट मैदान एग्रिको में होगा आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर श्रावण मास की दूसरी सोमवारी को लेकर श्री नीलकंठ महादेव संघ ने एक बार फिर शिवभक्तों के लिए एक भव्य आयोजन की तैयारी कर ली है. गुरुवार को ट्रांसपोर्ट मैदान, एग्रिको में भूमि पूजन के साथ इस वर्ष के नौवें भजन संध्या और महा भंडारा आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर संघ के सभी सदस्य एकत्र हुए और पूजा-पाठ कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की. पूजा विधिवत पंडित विकास पांडेय के द्वारा संपन्न…
तालाब निर्माण में बिना नापी, बिना सूचना बोर्ड के कार्य; दो गांवों का रास्ता बंद, खेती पर संकट जिले में योजनाओं में लूट का आरोप, माले ने की जांच की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर जमुआ प्रखंड के सुरजा गांव स्थित दसौंधी तालाब के जीर्णोद्धार में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाकपा माले ने उपायुक्त गिरिडीह को लिखित शिकायत सौंपी है. माले के जिला सचिव अशोक पासवान के नेतृत्व में बुधवार को उपायुक्त को सौंपे गए आवेदन में दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल हैं, जिसमें तालाब योजना में घोर लापरवाही और लूट की बात कही गई है. आवेदन में बताया…
विधायक सरयू राय के आवास पर हुआ आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल शुक्रवार को भव्य महाप्रसाद वितरण, राज्यभर से श्रद्धालु होंगे शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर रामनाम की गूंज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के आवास पर आयोजित 25वीं रामार्चा पूजा गुरुवार को विधि-विधान से संपन्न हुई. बिष्टुपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित इस विशेष आयोजन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, टाटा स्टील के वरिष्ठ पदाधिकारी डी.बी. सुंदर रमण, प्रणय सिन्हा, अमित सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए. पूजा का नेतृत्व गौरीशंकर ठाकुर के निर्देशन में…
गंदगी, खराब रखरखाव और सुरक्षा उपायों की कमी पर अधिकारियों को लगाई फटकार किसानों को अनाज वितरण में न हो बाधा, अधिकारियों को चेतावनी फतेह लाइव, रिपोर्टर बेंगाबाद स्थित अनाज भंडारण केंद्र में बुधवार को केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्रालय की टीम ने औचक निरीक्षण किया. टीम का नेतृत्व संतोष कुमार मीणा ने किया, जिनके साथ राहुल कुमार, दीपक भारद्वाज, डीएसओ गुलाम समदानी, बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू, एजीएम पवन वर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान गोदाम की साफ-सफाई, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई. गोदाम में फैली गंदगी, कबूतरों के घोंसले और चूहों…
गुरु ही वह पात्र हैं जिनमें परमात्मा की झलक मिलती है – मां ज्ञान गुरु भक्ति से ही मिलती है परमशांति की राह – मां ज्ञान फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के सिहोडीह स्थित श्री कबीर ज्ञान मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया. प्रातःकाल गुरु पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें दूर-दराज से आए लगभग 2,000 श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर अपने सद्गुरु का पूजन एवं वंदन किया. मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण दिव्यता से भर गया. अपराह्न 3 बजे से आरंभ हुए सत्र…
छात्रों को निवेश की समझ और अभिभावकों के साथ शिक्षा रणनीति पर हुई चर्चा छात्रों की प्रगति और शिक्षा नीति पर अभिभावकों से मिला सहयोग फतेह लाइव, रिपोर्टर रंभा कॉलेज में नॉइस लर्निंग अकैडमी, नई दिल्ली और रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष ऑनलाइन फाइनेंशियल लिटरेसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन सुश्री शीतल राठी (नॉइस लर्निंग) और रंभा कॉलेज से डॉ. किशन कुमार शर्मा ने किया. सेबी (SEBI) की ओर से मुख्य वक्ता प्रत्यूष भास्कर ने छात्रों को फाइनेंशियल साक्षरता से जुड़ी जानकारी दी, जिसमें उन्होंने निवेश की आवश्यकता, शेयर बाजार के अवसर और…
मुसाबनी में योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और परिणामों की हुई समीक्षा, हर घर तक पहुंचाने होंगे मूलभूत लाभ महिला सशक्तिकरण और प्लास्टिक मुक्त पंचायत की दिशा में ठोस पहल फतेह लाइव, रिपोर्टर मुसाबनी प्रखंड सभागार में बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस दौरान उपायुक्त ने नीति आयोग द्वारा निर्धारित प्रमुख विकास संकेतकों के अनुसार कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और प्रभाव का गहन विश्लेषण किया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि इनका सीधा प्रभाव नागरिकों के…
